29 अगस्त 2026 से भाद्रपद महीना शुरू हो रहा है. इसी महीने में हरतालिका तीज और कृष्ण जन्माष्ठमी जैसे महापर्व मनाए जाते हैं. 28 अगस्त को सावन पूर्णिमा के दिन पवित्र सावन महीना खत्म हो जाएगा भाद्रपद महीना 26 सितंबर 2026 तक चलेगा. इस बीच कजरी तीज, हरतालिका तीज, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और रक्षाबंधन पर्व मनाए जाएंगे. साथ ही ऋषि पंचमी, हल षष्ठी, संतान सप्तमी, अजा एकादशी और परिवर्तिनी एकादशी जैसे महत्वपूर्ण व्रत भी रखे जाएंगे.
10 दिन का गणेशोत्सव भी सितंबर में: भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से 10 दिन का गणेशोत्सव प्रारंभ होता है, जो अनंत चतुर्दशी तक को गणेश विसर्जन के साथ संपन्न होता है. इस साल 14 सितंबर 2026 को गणेश उत्सव शुरू होगा और 25 सितंबर 2026 को गणेश विसर्जन होगा.
हरतालिका तीज पर निर्जला व्रत: भाद्रपद महीने की दोनों तीज पर सुहागिन महिलाएं और कुंवारी लड़कियां व्रत रखती हैं. साथ ही भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं. ये व्रत सुहागिनें अखंड सौभाग्य और पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं. वहीं कुंवारी लड़कियां मनपसंद लाइफ पार्टनर पाने के लिए रखती हैं. लेकिन इसमें भाद्रपद शुक्ल तृतीया को रखा जाने वाला हरतालिका तीज व्रत बेहद कठिन होता है. इस व्रत में 24 घंटे निर्जला यानी कि बिना अन्न-जल के रहना होता है. साथ ही 8 प्रहर की पूजा की जाती है और रात्रि जागरण करके भजन-कीर्तन किया जाता है. अगले दिन चतुर्थी को पूजा के बाद व्रत का पारण किया जाता है. इस साल हरतालिका तीज व्रत 14 सितंबर 2026 को रखा जाएगा.
देखिये सभी प्रमुख त्योहारों की सूची-
29 अगस्त 2026, शनिवार – भाद्रपद महीना प्रारंभ
31 अगस्त 2026, सोमवार – कजरी तीज
02 सितंबर 2026, बुधवार – हल षष्ठी
04 सितंबर 2026, शुक्रवार – कृष्ण जन्माष्टमी
07 सितंबर 2026 (सोमवार) – अजा एकादशी
11 सितंबर 2026 (शुक्रवार) – भाद्रपद अमावस्या
14 सितंबर 2026, सोमवार – हरतालिका तीज एवं गणेश चतुर्थी पर स्थापना (गणेशोत्सव प्रारंभ)
15 सितंबर 2026, मंगलवार – ऋषि पंचमी व्रत
17 सितंबर 2026, गुरुवार – ज्येष्ठा गौरी / गौरी पूजा
19 सितंबर 2026, शनिवार – राधा अष्टमी
22 सितंबर 2026, मंगलवार – परिवर्तिनी एकादशी व्रत
23 सितंबर 2026, बुधवार – वामन जयंती, वामन अवतार प्राकट्य दिवस
25 सितंबर 2026, शुक्रवार – अनंत चतुर्दशी और गणेश विसर्जन (दस दिवसीय गणेशोत्सव समाप्त)
26 सितंबर 2026, शनिवार – भाद्रपद पूर्णिमा (भाद्रपद महीना समाप्त), पितृ पक्ष प्रारंभ.
















Leave a Reply