कानपुर में ओला इलेक्ट्रिक शोरूम में भीषण आग, दर्जनों गाड़ियां जलकर राख; कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया

Spread the love

कानपुर के पनकी क्षेत्र में एमआईजी रोड पर स्थित ओला इलेक्ट्रिक के शोरूम में मंगलवार रात भीषण आग लग गई. आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया और अंदर रखी दर्जनों गाड़ियां जलकर राख हो गईं. शॉर्ट सर्किट के कारण लगी इस आग ने कुछ ही पलों में पूरे शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे अंदर रखी दर्जनों दोपहिया गाड़ियां जलकर राख हो गईं.

घटना की रात 23:18 बजे मिनी कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई कि पनकी में त्रिपाठी गेस्ट हाउस के सामने स्थित ओला शोरूम में आग लग गई है. सूचना मिलते ही तत्परता दिखाते हुए पनकी की यूनिट फायर टेंडर के साथ तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई. आग की भीषणता को देखते हुए फजलगंज से भी दो अन्य फायर टेंडर्स को मौके पर भेजा गया.

घटनास्थल पर पहुंचने पर पाया कि शोरूम के भीतर भारी मात्रा में जहरीला धुआं भरा हुआ था और आग विकराल रूप ले चुकी थी. दमकल कर्मियों ने अत्यधिक धुएं और कठिनाइयों के बीच मोर्चा संभाला और काफी मशक्कत के बाद पंपिंग कर आग को पूरी तरह से बुझाया. राहत की बात यह रही कि इस भीषण हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है. आग के कारणों और कुल नुकसान का आकलन किया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *