कानपुर के महाराजपुर में तेंदुए के बाद लकड़बग्घे की चहलकदमी, ग्रामीणों की दहशत बढ़ी

Spread the love

कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में तेंदुआ तो अब तक पकड़ा नहीं जा सका, अब लकड़बघ्घे ने दहशत और बढ़ा दी. शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे खेतों में काम कर रहे किसानों के सामने अचानक लकड़बग्घा आ गया, जिसे देख अफरातफरी मच गई। पुलिस व वन विभाग की टीम ने जाल लगाकर तलाश तेज कर दी है।

फुफवार सूई थोक गांव के बाहर खेतों में लकड़बग्घे की चहलकदमी से हड़कंप मच गया। बीते तीन दिनों से बिल्हौर, बिधनू रेंज सहित पूरे कानपुर की वन विभाग टीम महाराजपुर में डेरा जमाए हुए हैं।

तेंदुए को पकड़ने के लिए दो जगह पिंजरे लगाए गए हैं। तेंदुए को पकड़ने के लिए लगातार प्रयास जारी है इसी बीच शुक्रवार सुबह करीब ग्यारह बजे फुफवार गांव के बाहर खेतों में एक लकड़बग्घा अचानक खेतों में काम कर रहे किसानों के सामने आ गया जिसको देख किसानों में हड़कंप मच गया।

वन विभाग ने लगाया जाल: सूचना पर पहुंची वन विभाग और पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वो भगता हुआ जंगल की तरफ निकल गया। डिप्टी रेंजर अनिल सिंह ने बताया कि लकड़बग्घे को पकड़ने के लिए जाल लगाया गया है। टीम भी लगी है, जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *