कानपुर के घाटमपुर में सजेती थाना क्षेत्र के परास-बरीपाल रोड पर दो बाइकों की आपसी भिड़ंत में स्कूल जा रहे प्राइवेट शिक्षक की मौत हो गई। वहीं, दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, बरीपाल निवासी अतुल (40) प्राइवेट शिक्षक थे और कोहरा गांव स्थित एक स्कूल में पढ़ाते थे। वह बाइक से अपने विद्यालय जा रहे थे। इसी दौरान परास-बरीपाल रोड पर सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे।
हादसे की सूचना मिलते ही राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। घायल रामकेश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। उधर, शिक्षक अतुल की मौत की खबर घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।
















Leave a Reply