गंगा बैराज के अटल घाट के पास XUV डिवाइडर में घुसी, बाल-बाल बचे सवार, अस्पताल में भर्ती

Spread the love

कानपुर में कोहना थाना क्षेत्र के अंतर्गत गंगा बैराज के अटल घाट के पास बुधवार को एक अनियंत्रित एक्सयूवी कार अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच बने डिवाइडर में जा घुसी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह परखच्चे उड़कर क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे में कार सवार लोगों को चोटें आईं.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा होते ही मौके पर अफरातफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग मदद के लिए दौड़े. कार की रफ्तार तेज होने के कारण उसमें सवार लोगों को गंभीर चोटें आई हैं. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *