भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने अफगानिस्तान के खिलाफ 13 सिंतबर से होने वाली टी-20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. इस टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे. संजू सैसमन की वापसी हुई है. तिलक वर्मा को उप-कप्तान के रूप में निरंतर किया गया है. जसप्रीत बुमराह, वाशिंगटन सुंदर और हर्षित राणा का नाम भी टीम के साथ है, लेकिन ये खिलाड़ी फिटनेस संबंधी मंजूरी के अधीन हैं.रिंकू सिंह समेत 8 खिलाड़ी बाहर हैं.
वैभव सूर्यवंशी का जलवा बरकरार महज 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर टीम मैनेजमेंट का भरोसा कायम है. उन्हें एक बार फिर टी20 स्क्वॉड में शामिल किया गया है. अभिषेक शर्मा के साथ वैभव टीम के प्रमुख युवा बल्लेबाजी विकल्पों में शामिल हैं.
1 सितंबर, 2026 यानी मंगलवार को जारी की गई मीडिया एडवाइजरी में बीसीसीआई ने बताया “अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारत की टीम की घोषणा कर दी गई है. पुरुष चयन समिति ने अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय शृंखला के लिए भारत की टीम का चयन कर लिया है.
भारत की टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी*, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर*, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह*, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा*















Leave a Reply