न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में टीम इंडिया बेहद कमजोर स्थिति में पहुंच गई है. 334 रन के टारगेट के जवाब में 10 ओवर में भारत ने 26 रन के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए हैं. ईशान किशन और अक्षर पटेल क्रीज पर हैं. भारत ने पहले ही ओवर में तीन विकेट गंवा दिए थे.
पहला ओवर मैट हेनरी ने किया। रोहित शर्मा पहली गेंद पर आउट हो गए. विराट कोहली इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट हुए. कप्तान श्रेयस अय्यर छठी गेंद पर पवेलियन लौटे. 52 साल के इतिहास में पहली बार भारतीय टीम ने पहले ओवर में 3 विकेट खोए हैं.
पहले ओवर में सबसे ज्यादा 4 विकेट का रिकॉर्ड: बांग्लादेश ने 2003 वनडे वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ पहले ही ओवर में 4 विकेट गंवा दिए थे. तब एक ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 5/4 था। गेंदबाज चामिंडा वास थे.
मालूम हो कि इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड चौथा वनडे मैच माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान पर खेला जा रहा है. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान न्यूजीलैंड की टीम ने 333 रनों का स्कोर खड़ा किया. भारत के सामने मैच और सीरीज जीतने के लिए 334 रनों का लक्ष्य है. कीवी टीम के लिए इस मैच में शानदार शतक ओपनर विल यंग ने जड़ा.
भारत के लिए 2-2 विकेट आकिब नबी, गुरनूर बराड़ और अक्षर पटेल ने निकाले. इस मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी, लेकिन कप्तान का ये फैसला सही साबित नहीं हुआ, क्योंकि कुछ कैच छूटे, जिसका फायदा न्यूजीलैंड ने बल्लेबाजों ने उठाया. टिम सीफर्ट ने तेज शुरुआत न्यूजीलैंड को दिलाई. वे 58 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन उनके साथी बल्लेबाज विल यंग ने शतक जड़ दिया. वे 125 रन बनाकर आउट हुए। उनके अलावा 41 रन फिन एलेन ने बनाए.
ताज़ा जानकारी के अनुसार 334 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 15 ओवर में 43 रन पर 4 विकेट गंवा दिए हैं














Leave a Reply