भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा T20 मुकाबला वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में है. भारतीय टीम पांच मैचों की सीरीज के शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर बढ़त बना चुकी है. मुकाबले में टॉस भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी की. जहां उसने 198/3 स्कोर बनाया.
श्रेयस अय्यर ने इस मुकाबले में वही प्लेइंग 11 उतारी है, जोकि इससे पहले क्राइस्टचर्च में खेलने उतरी थी. वहीं न्यूजीलैंड की टीम में 3 बदलाव हुए हैं. इस मुकाबले की लाइव अपडेट और स्कोरकार्ड के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहें, हम लगातार इस पेज को अपडेट कर रहे हैं.
रनचेज में भारत की तरफ से ओपनिंग करने के लिए अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी आए और तेज शुरुआत की. अभिषेक ने इस दौरान 15 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की. वहीं भारत ने महज 5 ओवर के अंदर 100 रन पूरे कर दिए. वहीं खास बात यह रही कि टीम इंडिया के ओपनर्स ने इस दौरान पावरप्ले (6 ओवर्स) में ही 118 रन जड़ दिए. यह पावरप्ले में टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम स्कोर रहा. भारत के तेज रनचेज के बीच वैभव सूर्यवंशी आउट होने वाले पहले खिलाड़ी रहे. उनको मैथ्यू फिशर ने आउट किया. वैभव ने 19 गेंदों पर 45 रन बनाए, जिसमें चार चौके और चार छक्के शामिल रहे.T20I में सबसे तेज टीम फिफ्टी
इससे पहले न्यूजीलैंड ने इस मैच में डेरिल मिचेल के शानदार 52 गेंदों पर 88 रन नाबाद की बदौलत पहले खेलते हुए 198/3 का स्कोर बनाया. न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही, अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाज टिम सीफर्ट (6) को आउट कर भारतीय टीम को अहम सफलता दिलाई. इसके बाद फिन एलन और डेरिल मिचेल के बीच 86 रनों की पार्टनरशिप हुई. लेकिन तीश रेड्डी ने फिन एलन (40) को नमन धीर के हाथों कैच आउट कर भारत को अहम सफलता दिलाई. उनकी पारी में 5 छक्के शामिल रहे. नमन धीर ने कैच लपककर एलन की पारी का अंत किया. इसके बाद अक्षर पटेल ने डेंजर ग्लेन फिलिप्स (17) को कॉट एंड बोल्ड आउट कर न्यूजीलैंड को झटका दिया. फिलिप्स का यह 100वां टी20 इंटरनेशनल था. डेरिल मिचेल 88 और बेबन जैकब्स 39 रन बनाकर नाबाद लौटे. भारत की ओर से अर्शदीप सिंह, नीतीश कुमार रेड्डी और अक्षर पटेल को 1-1 सफलता मिली.














Leave a Reply