राकेश टिकैत भागते भागते एक्सप्रेस वे पर पहुंचे, अलीगढ़ पुलिस पीछे-पीछे दौड़ती रही

Spread the love

ग्रेटर नोएडा के जीरो पाइंट पर होने वाली महापंचायत में शामिल होने पहुंच रहे राकेश टिकैत को पुलिस प्रशासन ने अलीगढ़ के टप्पल पर रोक लिया. इसके बाद पंचायत से किसानों ने ऐलान किया कि अगर 1 घंटे में राकेश को नहीं छोड़ा तो आंदोलन होगा.

किसानों के विरोध को देखते हुए पुलिस ने राकेश टिकैत को छोड़ दिया. राकेश टिकैत वहां से भागते हुए यमुना एक्सप्रेस-वे पर पहुंचे। पुलिस पीछे-पीछे दौड़ती रही. पुलिस को डर था कि टिकैत हाईवे पर न बैठ जाएं. हालांकि, वह से गाड़ी से ग्रेटर नोएडा के लिए रवाना हो गए.

सपा भी पंचायत में शामिल हो गई है। नोएडा में गिरफ्तार 8 किसान नेता समेत 123 किसानों की रिहाई की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने महापंचायत बुलाई है. लुकसर जेल में बंद इन सभी किसानों को छोड़ दिया गया है.

सुबह 11 बजे से किसान ग्रेटर नोएडा के जीरो पाइंट इकट्‌ठा हो रहे हैं. यहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है. पंचायत में किसानों की मांगों पर चर्चा होगी. इसके अलावा किसान अफसरों से बातचीत करेंगे. भारतीय किसान मोर्चा के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा- किसानों की मांगें जायज हैं. उन मांगों को लेकर संघर्ष जारी रहेगा.

इधर, मंगलवार देर रात किसानों की समस्याओं का समाधान लिए योगी सरकार ने हाईपावर कमेटी का गठन किया। कमेटी 1 महीने के अंदर रिपोर्ट शासन को सौंपगी. ​​​​​​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *