चकेरी में 2 कार लूट की घटनाओं का खुलासा: नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार, CCTV के जरिये पकड़े गये

Spread the love

कानपुर के चकेरी में सरेराह हुईं रियल स्टेट कारोबारी और डंपर संचालक से हुई कार लूटों का खुलासा बुधवार को डीसीपी पूर्वी ने किया. पुलिस टीम के हाथ एक नाबालिग समेत पांच आरोपी लगे हैं. इन वारदातों में लूटी गई कार भी बरामद हुईं है. इसमें एक कार को बेच भी दिया गया था। लुटेरों के पास से  तमंचा और तीन मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं. यह आरोपी रेकी करने के बाद वारदातों को अंजाम देते थे.

वहीं, गैंग के चार मास्टरमाइंड व सरगना अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं. रेलबाजार स्थित कार्यालय में डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए मीडिया को बताया घटनाओं के खुलासे के लिए चार टीमें लगीं थीं. इसमें करीब 12 सदस्य शामिल थे. उन्होंने बताया कि चकेरी के रामादेवी फ्रेंड्स कॉलोनी में 17 दिसंबर की रात घर लौट रहे रियल स्टेट कारोबारी आदेश कुमार गुप्ता से पता पूछने के बहाने कार रोकी गई.

चकेरी एयरपोर्ट के पास से लुटेरों को गिरफ्तार किया

फिर लुटेरे मारपीट करने के बाद उनकी कार लेकर भाग निकले. इसके बाद  21 दिसंबर की रात चकेरी मोड़ हाईवे पर डंपर संचालक  कारोबारी सोनू सिंह से मारपीट कर कार और 62 हजार रुपये लूट लिए थे. इसके खुलासे के लिए थाना पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच, सर्विलांस लगी रही. इसके बाद टीम ने चकेरी एयरपोर्ट के पास से पांच लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया.

25-25 हजार रुपये का इनाम किया था घोषित

इनकी पहचान चकेरी संजीव नगर का अभिषेक सिंह,आकाश सिंह, चौबेपुर घाघपुर का सचिन पटेल, महाराजपुर भदासा का मोहित तिवारी और एक नाबालिग के रूप में हुई है. डीसीपी पूर्वी ने बताया कि वारदात में शामिल मास्टरमाइंड समेत चार लुटेरों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है. कहा कि मास्टर माइंड हर टारगेट के लिए आदमी बदल देते हैं, जिससे पकड़ में न आएं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *