पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र में कूड़े के ढेर में हुए तेज धमाके में चार मासूम बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें तत्काल उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस और फॉरेंसिक टीमें जांच पड़ताल में जुटी हैं.
रविवार को उस समय चीख-पुकार मच गई, जब एक कूड़े के ढेर में अचानक जोरदार धमाका हो गया. इस ब्लास्ट की चपेट में आकर वहां पास ही खेल रहे चार बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए. लोगों ने आनन फानन बच्चों को गंभीर हालत में उर्सला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है.
मिली जानकारी के अनुसार, बच्चे बस्ती के पास लगे कूड़े के ढेर के पास खेल रहे थे. तभी अचानक किसी अज्ञात वस्तु में विस्फोट हो गया. धमाके की आवाज सुनते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर दौड़े, जहां चारों बच्चे झुलसी हुई अवस्था में जमीन पर पड़े मिले. बच्चों के शरीर पर छर्रे जैसे निशान और जलने के गहरे जख्म हैं.
















Leave a Reply