बैंकॉक में PM मोदी और मोहम्मद यूनुस की हुई मुलाकात, बांग्लादेश ने किया था मीटिंग का अनुरोध

Spread the love

बिम्सटेक सम्मेलन में भाग लेने के लिए बैंकॉक पहुंचे पीएम मोदी की बांग्लादेश के अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद युनूस के साथ बैठक शुरू हो  गई है. यह मुलाकात बेहद अहम मानी जा रही है. इस बैठक के लिए मोहम्मद युनूस की तरफ से अनुरोध किया गया था जिसे भारत ने स्वीकार कर लिया था.

मोहम्मद यूनुस पर इस समय ना केवल इंटरनेशल दवाब है बल्कि देश के अंदर से भी उनके खिलाफ आवाज उठनी शुरू हो गई हैं. लोग यहां जल्दी चुनाव की मांग कर रहे हैं. दोनों नेताओं के बीच मुलाकात ऐसे समय में हो रही है जब भारत-बांग्लादेश के बीच रिश्ते नाजुक दौर से गुजर रहे हैं.

गुरुवार को ही BIMSTEC शिखर सम्मेलन से पहले आयोजित आधिकारिक रात्रिभोज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश के अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस को एक साथ बैठते हुए देखा गया था.

अहम मानी जा रही है मुलाकात

मोदी और यूनुस की मुलाकात महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि बांग्लादेश में हसीना सरकार के सत्ता से बाहर होने और वहां अल्पसंख्यकों पर हुए हमलों के बाद भारत-बांग्लादेश संबंधों में गिरावट आई है. इसके अलावा, कुछ हलकों में यह सवाल भी उठाया गया है कि बांग्लादेश के प्रशासन पर यूनुस का कितना नियंत्रण है. यह मुलाकात ऐसे समय में हो रही है जब हाल ही में यूनुस ने चीन का दौरा किया था और वहां दिए गए उनके कुछ बयान पूर्वोत्तर क्षेत्र को लेकर भारत के लिए असहज करने वाले रहे.

प्रधानमंत्री मोदी ने 26 मार्च को बांग्लादेश के राष्ट्रीय दिवस पर यूनुस को पत्र लिखकर कहा था कि भारत ढाका के साथ अपनी साझेदारी को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने बांग्लादेश के मुक्ति संग्राम के महत्व को भी रेखांकित किया, जिसे भारत-ढाका साझेदारी की आधारशिला माना जाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *