खाटू श्याम जा रहा लखनऊ का पूरा परिवार एक्सीडेंट में खत्म, मां पिता बेटे बहू और 6 महीने की पौत्री की मौत

Spread the love

लखनऊ के एक परिवार के पांच लोगों की जयपुर में सड़क हादसे में मौत हो गई परिवार खाटू श्याम जी जा रहा था रविवार सुबह हाईवे पर तेज रफ्तार कार सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गई.

टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रेलर रोड के नीचे उतरकर पलट गया. टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए. कार से शवों को बाहर निकालने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. जयपुर के रायसर थाना SHO रघुवीर सिंह ने बताया की हादसा सुबह 8:00 बजे जयवारामगढ़ में मनोहरपुर-दौसा हाईवे पर हुआ.

लखनऊ का पूरा परिवार घूमने के लिए राजस्थान आया था. वर्ना कार ( UP 32 ES 8766 ) में 5 लोग थे. उनकी पहचान लखनऊ के सत्य प्रकाश, उनकी पत्नी रामादेवी, बेटा अभिषेक, बहू प्रियांशी और 6 महीने की पोती के रूप में हुई. कार के रजिस्ट्रेशन से पता चला कि कार लखनऊ के बालागंज इलाके की एड्रेस पर रजिस्टर्ड है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *