कन्नौज में नाबालिग से रेप की कोशिश में सपा नेता को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने उसी के कॉलेज से उसे रंगे हाथ पकड़ा है. नाबालिग अपनी बुआ के साथ कॉलेज में नौकरी मांगने आई थी. आरोपी उसे कमरे में ले गया. वहां जबरदस्ती की. कपड़े उतरवाए.
आरोपी सपा नेता का नाम नवाब सिंह यादव है. वह सपा प्रमुख अखिलेश यादव और सांसद डिंपल यादव का करीबी बताया जा रहा है. लोकसभा चुनाव के दौरान राहुल-अखिलेश के मंच पर होने की तस्वीर भी सामने आई है. रविवार रात करीब डेढ़ बजे सपा नेता को गिरफ्तारी के बाद पुलिस कोतवाली ले गई. पूछताछ के बाद सोमवार को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया. पीड़ित बच्ची को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा है. मामला कन्नौज कोतवाली के अड़ंगापुर गांव का है.
कॉलेज में बुआ के साथ नौकरी मांगने गई थी
आरोपी नवाब सिंह यादव का चौधरी चंदन सिंह महाविद्यालय के नाम से खुद का कॉलेज है. पुलिस ने बताया कि रविवार शाम को वह कॉलेज में था। उसने नौकरी देने के नाम पर नाबालिग और उसकी बुआ को बुलाया. वह देर रात उनको कॉलेज में बैठाए रखा। कॉलेज में ही उसने बच्ची से जबरदस्ती की. इस दौरान नाबालिग ने पुलिस को 112 पर फोन कर दिया. थोड़ी देर बाद पुलिस पहुंच गई. आरोपी को कमरे से पकड़ लिया.
कन्नौज SP अमित कुमार आनंद ने बताया- रात में तिर्वा थाने की पुलिस के पास किसी बच्ची का फोन आया. उसने बताया कि जबरन उसके कपड़े उतरवाए गए हैं. रेप की कोशिश की गई। इस सूचना पर पुलिस मौके पर चौधरी चंदन सिंह महाविद्यालय पहुंची. वहां से आरोपी को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा. नाबालिग की उम्र 15 साल है. मामले की जांच की जा रही है.
नाबालिग की मां ने दी पुलिस को दी एप्लीकेशन
इस मामले में नाबालिग की मां ने एफआईआर दर्ज कराई है. पुलिस के मुताबिक, रात 1:30 बजे 112 नंबर पर कॉल आई कि लड़की से गलत काम करने का प्रयास किया गया है. पुलिस मौके पर पहुंची तो बच्ची सेमीन्यूड हालत में मिली. जबकि सपा नेता जिसने बेड पर लेटा था. बताया जा रहा है कि नाबालिग की पूजा 5 मिनट के लिए टॉयलेट गई थी, तब वापस आई तो देखा लड़की का टॉप उतरा हुआ था. नवाब सिंह यादव कन्नौज के पीएसएम पीजी कॉलेज के छात्र संघ अध्यक्ष रह चुका है. अखिलेश के कन्नौज से सांसद बनने के बाद नवाब सिंह ने सपा जॉइन कर ली. नवाब सिंह समाजवादी लोहिया वाहिनी का जिलाध्यक्ष भी रहा है. वह कन्नौज का ब्लाक प्रमुख भी रह चुका है.
हालांकि, नवाब सिंह की गिरफ्तारी को समर्थकों ने साजिश बताया है. उनका कहना है कि यह साजिश है. पीड़िता की मां पहले समाजवादी पार्टी में थी. वह अब भाजपा में शामिल हो चुकी है. तभी वो फंसा रही है. कोर्ट के बाहर नवाब सिंह के समर्थकों की भीड़ लगी हुई है. मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है.
















Leave a Reply