कानपुर में दो इंजीनियरों की मौत की आरोपी डॉ. अनुष्का तिवारी ने सोमवार को सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया. FIR दर्ज होने के बाद से फरार चल रही थीं. अब कोर्ट से उन्हें जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है. जल्द ही पुलिस रिमांड पर लेकर केस से जुड़ी पूछताछ और जांच-पड़ताल करेगी. दोनों इंजीनियर का हेयर ट्रांसप्लांट इन्होंने ही किया था जिसके 24 घंटे बाद दोनों ने दम तोड़ दिया था.

ट्रांसप्लांट के बाद चेहरे पर सूजन, सीने में दर्द, 24 घंटे में मौत: फतेहगढ़ में रहने वाली प्रमोदनी कटियार कहती हैं- बेटा मयंक कटियार (32) प्राणवीर सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (PSIT) से बीटेक करने के बाद निजी कंपनी में नौकरी कर रहा था. वह अपना व्यवसाय कानपुर में ही सेटअप करने की तैयारी में था। 18 नवंबर, 2024 को मयंक हेयर ट्रांसप्लांट कराने के लिए केशवपुरम के द इंपायर क्लिनिक की डॉ. अनुष्का तिवारी के पास गया था. उसे सुबह 8 बजे बुलाया गया, डॉ. अनुष्का ने उसे 2 बजे अपनी क्लिनिक से छोड़ा. हेयर ट्रांसप्लांट के बाद छोटा बेटा कुशाग्र शाम 5 बजे मयंक को फतेहगढ़ स्थित पैतृक घर लेकर आया. रात करीब 12 बजे उसके सिर में तेज दर्द हुआ.
पनकी पावर प्लांट में इंजीनियर विनीत कुमार दुबे (37) ने 13 मार्च को इंपायर वाराही क्लिनिक में हेयर ट्रांसप्लांट कराया. ट्रांसप्लांट के बाद उनकी हालत बिगड़ गई. रिश्तेदारों ने उन्हें रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया. यहां इलाज के दौरान 14 मार्च को उनकी मौत हो गई। इसका पता चलते ही डॉ. अनुष्का तिवारी क्लिनिक बंद करके और फोन स्विच ऑफ कर फरार हो गईं. इंजीनियर की पत्नी जया मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाना, चौकी, एसीपी और डीसीपी के दफ्तर से लेकर पुलिस कमिश्नर तक के चक्कर काटती रहीं, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई. आखिरकार उन्होंने डॉक्टर के खिलाफ सभी ऑडियो-वीडियो और अन्य साक्ष्यों के साथ CM पोर्टल पर शिकायत की. तब जाकर पुलिस ने FIR दर्ज की.
















Leave a Reply