कानपुर के बिल्हौर में दर्दनाक हादसा, गंगा में बच्ची को बचाने में मामा व युवक भी डूबा

Spread the love

कानपुर के बिल्हौर में गंगा नदी में स्नान के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ. एक बच्ची को बचाने में उसका मामा और एक अन्य रिश्तेदार युवक की डूबने से मौत हो गई. कल्लू पुरवा गांव के पास गंगा तट पर गुरुवार सुबह स्नान करते समय 10 वर्षीय प्रियंका गहरे पानी में चली गई. उसे बचाने के लिए उसके मामा बलराम और एक अन्य युवक संदीप भी पानी में कूद गए. लेकिन तीनों ही गहरे पानी में चले गए और डूब गए. काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने तीनों को पानी से बाहर निकाला. उन्हें तुरंत सीएचसी ले जाया गया. डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया.

तीन महीने पहले हुई थी शादी: बलराम कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र के औंगी गांव का रहने वाला था. वह 22 साल का था और खेती करता था. उसकी शादी कोमल से तीन महीने पहले 18 फरवरी को हुई थी.

मुंडन समारोह में आया था मामा: बच्ची का मामा बलराम घटना के समय परिवार एक मुंडन समारोह में शामिल होने आया था. सर्वेश के बेटे कृष्णा का दशहरे पर मुंडन कार्यक्रम था. इसमें शामिल होने के लिए बलराम अपनी पत्नी कोमल, साले संदीप और ससुर रामविलास के साथ बुधवार को आए थे. वे पहले तिर्वा स्थित अन्नपूर्णा मंदिर भी गए थे.

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम रश्मि लांबा, एसीपी अमरनाथ यादव और थाना प्रभारी अशोक कुमार सरोज मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *