मेरठ में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है. प्रेमी से बात करने पर नाराज मां ने दो नाबालिग बेटों और मायके वालों के साथ मिलकर बेटी की गला काटकर हत्या कर दी. मां ने बेटी के हाथ पकड़े और ममेरे-मौसेरे भाइयों ने धारदार हथियार से गर्दन काट दी.
शव को ठिकाने लगाने के लिए धड़ और सिर को दो कारों में अलग-अलग रखकर ले गए. घर से 13 किमी दूर बहादुरपुर नहर में धड़ फेंक दिया. फिर वहां से 10 किमी दूर जानी गंगनहर में सिर फेंक दिया.

आस्था कक्षा 12 में पढ़ती थी.
लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और सिर कटी लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया. मॉर्च्युरी में लड़की की सलवार की जेब में एक पर्ची मिली, जिसमें मोबाइल नंबर लिखा था. इसी आधार पर लड़की की पहचान दौराला थाना क्षेत्र के दादरी गांव निवासी आस्था उर्फ तनिष्का (17) के रूप में हुई.
पुलिस लड़की के घर पहुंची तो मां ने बताया कि वह बुधवार से लापता है. शक के आधार पर पुलिस ने मां और नाबालिग भाइयों को हिरासत में लेकर बात की तो मां ने वारदात कबूल कर ली. इसके बाद पुलिस ने लड़की के दो मामा और ममेरे भाइयों को हिरासत में ले लिया. लड़की का कटा सिर अभी तक नहीं मिल पाया है. लड़की के पिता रमेश सीआरपीएफ में छत्तीसगढ़ में तैनात हैं. मामला परतापुर थाना क्षेत्र का है.

नहर में मिली थी सर कटी लाश: गुरुवार को नहर में छात्रा आस्था का सिर कटा शव मिला था. सलवार की जेब से मिली पर्ची पर लिखे मोबाइल नंबर से उसकी शिनाख्त हुई थी. नहर में मिली थी सिर कटी लाश गुरुवार सुबह थाना क्षेत्र के बहादुरपुर से पूठ की तरफ जाने वाले नहर में ग्रामीणों ने एक लड़की की सिर कटी लाश देखी. सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची.
पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया पर भी फोटो भेजा. शव को मॉर्च्युरी में रखवा दिया. यहां उसकी सलवार की जेब से एक पर्ची मिली जिस पर एक मोबाइल नंबर लिखा हुआ था. पुलिस ने उस मोबाइल पर कॉल किया था तो वह नंगली गांव केअमन उर्फ गोलू का निकला.
विकास ने बताया- कि छात्रा का नाम आस्था उर्फ तनिष्का (17) है. वह दौराला थाना क्षेत्र के दादरी गांव की रहने वाली है. वह कक्षा 12 में पढ़ती है. मेरा उसके साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसी आधार पर पुलिस छात्रा के घर पहुंची. परिजनों ने पुलिस को बताया कि लड़की बुधवार से लापता है.

आरोपी इसी कार से छात्रा आस्था के धड़ को लेकर गए थे. फोरेंसिक टीम ने कार से सबूत जुटाए हैं.
मां बोली- बॉयफ्रेंड से बात कर रही थी, इसलिए मार डाला: पुलिस ने छात्रा की मां राकेश देवी और उसके दो नाबालिग भाई ( 14 और 11 साल ) को हिरासत में ले लिया और कड़ाई से पूछताछ की. पूछताछ में मां ने जुर्म कबूल कर लिया. उसने बताया कि बुधवार दोपहर बेटी मोबाइल पर अपने बॉयफ्रेंड से बात कर रही थी.
मैंने उसका फोन छीन लिया. हम दोनों में हाथापाई भी हुई. फिर मैंने मायके महरौली से अपने भाई और भतीजों को बुला लिया. मैंने आस्था के हाथ पकड़े और भतीजों ने उसकी गर्दन काटकर अलग कर दी.
गंग नहर में छात्रा का सिर खोजती रही पुलिस: एसएसपी डा. विपिन ताडा ने बताया, ममेरे भाई मंजीत उर्फ मोनू की निशानदेही पर आस्था के कटे हुए सिर की तलाश गुरुवार देर रात तक जारी रही. एसपी सिटी, एएसपी ब्रह्मपुरी, परतापुर थाना पुलिस की टीमें कई जगहों पर तलाश कर रही हैं. पुलिस की एक टीम मोनू को साथ लेकर जानी गंग नहर के पास पहुंची.
पुलिस ने आस्था की मां, दो नाबालिग भाई, मामा कमल और समरपाल सिंह, ममेरे भाई मंजीत को हिरासत में ले लिया है. मौसेरे भाई गौरव की तलाश की जा रही है. पुलिस ने एक कार बरामद कर ली है, जिससे धड़ को ले जाया गया था. पुलिस ने बताया कि छात्रा के पिता रमेश के संलिप्तता की भी जांच की जा रही है.
एक साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग: पुलिस के मुताबिक, तीन बच्चों में आस्था सबसे बड़ी थी. गांव सकौती के सूरजमल स्कूल में 12 में पढ़ रही थी. एक साल पहले फेसबुक पर उसकी दोस्ती नंगली गांव निवासी विकास से हुई थी. वह बीए की पढ़ाई कर रहा है. दोस्ती कुछ दिन बाद प्यार में बदल गई. दोनों चोरी छिपे मिलने लगे। दोनों के बीच शादी की बात हो गई. 28 मई को विकास छात्रा से मिलने उसके घर पहुंच गया. परिवार के लोगों ने दोनों को देख लिया. परिवार के लोगों ने लड़की को धमकाया कि अब इससे नहीं मिलना. मगर छात्रा ने कहा कि वह विकास से शादी करेगी. इससे परिजन गुस्से में थे.
















Leave a Reply