ललितपुर जेल में पूर्व सांसद रिजवान जहीर को सुविधाएं मुहैया कराने के मामले में शुक्रवार को जेल अधीक्षक मुकेश कुमार को भी निलंबित कर दिया गया है. बुधवार को रिजवान के बैरक से आपत्तिजनक बस्तुएं बरामद होने के बाद डिप्टी जेलर जय नारायण भारती को निलंबित कर दिया गया था. जेल अधीक्षक मुकेश कुमार के खिलाफ विभागीय जांच के लिए शासन को संस्तुति की गई है. वहीं जेलर जीवन सिंह की भी विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
पहले पहले दो प्रधान बंदी रक्षक राजेन्द्र प्रसाद, वीरेन्द्र शाह और बंदी रक्षक रजनेश यादव को निलम्बित किया गया था. 31 मई को डीआईजी और मंडलायुक्त के छापे में रिजवान जहीर को मानक से इतर सुविधाएं देने का खुलासा हुआ था. इसके बाद ही कानपुर रेंज के डीआईजी जेल को इसकी जांच सौंपी गई थी. जांच में सामने आया था कि जेलकर्मियों की मिलीभगत से रिजवान जहीर को कई सुविधाएं दी जा रही थी. उनकी बैरक में कई वस्तुएं मिली थी जो जेल मैनुअल के अनुसार बैरक में बंदियों को नहीं दी जा सकती है. डीआईजी जेल की जांच अभी चल रही है.
विभागीय सूत्रों के मुताबिक इस मामले में कई और जेलकर्मी अभी कार्रवाई के दायरे में आएंगे. डीआईजी जेल ने दो दिन इस प्रकरण में कई कर्मचारियों के बयान लिए थे. इसमें कई और नई बातों का खुलासा हुआ है. इन पर भी अलग से जांच रिपोर्ट तैयार की जा रही है.















Leave a Reply