बांके बिहारी के दर्शन को आए व्यापारी से हीरों से भरा बैग बंदर ने छीना, 8 घंटे बाद पुलिस ने बरामद किया

Spread the love

UP के मथुरा जिले के वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने आए अलीगढ़ के हीरा व्यापारी अभिषेक अग्रवाल के साथ एक अजीब घटना हुई. शुक्रवार को एक बंदर ने उनके हाथ से 20 लाख रुपये की हीरे की ज्वेलरी वाला बैग छीन लिया. पुलिस ने 8 घंटे की मेहनत के बाद बैग को बरामद कर अभिषेक को लौटा दिया.

वृंदावन में स्थित ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालु अक्सर बंदरों से परेशान रहते हैं. ये बंदर कभी चश्मा छीन लेते हैं, तो कभी टोपी और कभी खाने का सामान.

डायमंड व्यापारी अभिषेक अग्रवाल अपने परिवार के साथ वृंदावन स्थित ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए आए थे. दर्शन के बाद जब वह अपने वाहन की ओर लौट रहे थे, तभी अचानक एक बंदर उनके हाथ से बैग छीनकर भाग गया. इस बैग में करीब 20 लाख रुपये के हीरे और गहने रखे हुए थे.

खाने-पीने की चीजें देने के बाद भी नहीं माना बंदर अभिषेक अग्रवाल ने स्थानीय लोगों से सलाह लेकर बंदर को खाने-पीने की चीजें देने की कोशिश की, ताकि वह बैग वापस कर दे, लेकिन यह तरीका काम नहीं आया. आखिरकार उन्होंने पुलिस से मदद मांगी.

8 घंटे की कोशिश के बाद मिला बैग सदर क्षेत्राधिकारी संदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने बंदर की पहचान की और उसकी गतिविधियों पर नजर रखी. करीब 8 घंटे की कड़ी मशक्कत और योजना के बाद पुलिस ने उस बंदर को चारों ओर से घेर लिया और अंततः बैग को सुरक्षित वापस पा लिया. यह बैग उसके मालिक को सौंप दिया गया.

प्रशासन उठा रहा कई कदम इस पूरी घटना के बाद श्रद्धालुओं में कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन बंदरों की बढ़ती समस्या फिर एक बार चर्चा में आ गई है. प्रशासन पहले से ही मथुरा-वृंदावन के धार्मिक पर्यटन क्षेत्र में बंदरों के आतंक को काबू में करने के लिए कई कदम उठा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *