यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना शनिवार को मथुरा के वृंदावन पहुंचे. उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज के श्री हित राधा केली कुंज आश्रम में मुलाकात की. दंडवत होकर उनका आशीर्वाद लिया. इस दौरान दोनों के बीच 1 मिनट 20 सेकेंड तक बातचीत हुई.

सतीश महाना ने अपना परिचय देते हुए बताया, आपका गांव मेरी विधानसभा में आता है. इस पर संत प्रेमानंद हंसने लगे. अपने बचपन को याद करते हुए संत प्रेमानंद ने कहा, बालपन वहीं बीता. प्रेमानंद महाराज ने पूछा, भगवान का नाम का जप करते हो? इस पर सतीश महाना ने मुस्कुराकर कहा- हां. महाराज ने कहा-स्वस्थ रहिए. खूब नाम जप करिए. जो पद मिले, बिना किसी लोभ और डर के राष्ट्र और समाज की सेवा करिए. यही भगवान की पूजा है. निरंतर उनके नाम का जाप करते रहिए.
सतीश महाना और प्रेमानंद महाराज के बीच हुई पूरी बातचीत
सतीश महाना: महाराज जी, मैं सतीश महाना हूं। आपकी सेवा में उपस्थित हुआ हूं. मैं महाराजपुर से विधायक हूं. आपका गांव अखरी मेरी विधानसभा क्षेत्र में आता है.
प्रेमानंद: अच्छा, वहीं से मेरा बालपन और सबकुछ शुरू हुआ था. वहीं से फिर गंगा किनारे से हरिद्वार और काशी यही में क्षेत्र रहा है. मेरा शुरुआत का जीवन वहीं पर बीता है.
सतीश महाना: मेरा सौभाग्य है कि आखरी गांव मेरी विधानसभा में है.

प्रेमानंद: हंसते हुए बोले-अच्छा.
सतीश महाना: बड़े गर्व से कहता हूं. महाराज जी की जन्मस्थान की सेवा करने का मुझे अवसर मिला है.
प्रेमानंद: भगवान के नाम का जप करते हो.
सतीश महाना: जी महाराज, उसका बिना तो एक क्षण नहीं बीतता.
प्रेमानंद: भगवान के नाम का जप करते रहिए.
सतीश महाना: महाराज जी मेरी बहुत दिनों से इच्छा थी आपके दर्शन करुं. आज वो इच्छा पूरी हुई.
प्रेमानंद: खूब स्वस्थ रहिए. भगवान का जप करिए. जो पद मिले बिना किसी लोभ और भय के लोगों की सेवा करिए.















Leave a Reply