सनातन धर्म में गुरुवार का दिन बहुत विशेष और पवित्र माना गया है. इस दिन के स्वामी भगवान विष्णु है जिनकी आराधना के लिए यह पूरा दिन समर्पित है. गुरुवार के दिन देवगुरु बृहस्पति ग्रह को मजबूत करने के उपाय कर सकते हैं. इस दिन भग्योदय के लिए व्रत का संकल्प भी किया जा सकता है. गुरुवार के दिन कई घरों में भगवान विष्णु और सत्यनारायण भगवान की विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है. मान्यतानुसार इस दिन भगवान श्रीहरि की पूजा अर्चना करने से जीवन की परेशानियां खतम होती है और घर के लोग तरक्की करते हैं.
जानें गुरुवार के दिन किन चीजों का दान करना होता है शुभ-
पीली वस्तुओं का दान: गुरुवार को पीली वस्तुओं का दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है. सुख-समृद्धि व शांति घर में बनी रहती है. गुरुवार का दिन गुरु ग्रह से शुरू होता है, ऐसे में इस दिन गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए पीली चीजों जैसे पीली दाल, पीले वस्त्र, पीले फूल, कांसे या पीतल के बर्तन आदि का दान कर सकते हैं.
धार्मिक पुस्तकों का दान: गुरुवार के दिन जरूरतमंदों में धार्मिक पुस्तकों का दान करना जीवन के कष्टों को दूर करता है. शिक्षा संबंधी कार्यों में सफलता प्राप्त करने के लिए जातक गुरुवार के दिन दान का यह उपाय कर सकते हैं.
भगवान विष्णु को कैसे प्रसन्न करें: गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को अगर प्रसन्न करना है तो इसके लिए उन्हें उनके प्रिय भोग केले और पीली मिठाई अर्पित कर जरूरतमंदों में बांटने से नौकरी व व्यापार में तरक्की होती है.
हल्दी का दान: गुरुवार के दिन अगर हल्दी का दान करें तो इसके अति शुभ परिणाम देखने को मिल सकते हैं. हल्दी का दान करने से विवाह संबंधी दिक्कतों का निवारण होता है.
गुड़ व फल आदि का दान: गुरुवार के दिन गुड़ व फल आदि का दान करना अति शुभ होता है. इस दान के उपाय से जीवन में खुशहाली आती है और दिन रात तरक्की होती है. भाग्य खुलता है जिससे रुके काम पूरे होते हैं.
शुभ मुहूर्त
19 जून 2025 का शुभ मुहूर्त
सर्वार्थ सिद्धी योग पूरे दिन बना रहेगा.
रवि पुष्य योग- इस दिन नहीं है.
अमृतसिद्धि योग – इस दिन नहीं है.
त्रिपुष्कर योग-Jun 18 01:01 AM से लेकर Jun 18 05:45 AM तक.
द्विपुष्कर योग- इस दिन नहीं है.
अभिजीत मुहूर्त- 12:00 PM से लेकर 12:54 PM तक.
राहुकाल और अशुभ समय
राहुकाल दोपहर 2.07 से लेकर दोपहर 3.52 बजे तक. इसमें शुभ कार्य न किए जाते हैं.
यमगण्ड काल सुबह 5.23 से लेकर सुबह 7.08 बजे तक होगा तक.
गुलिक काल सुबह 10.38 से लेकर दोपहर 12.22 बजे तक.
विडाल योग रात 11.17 से लेकर सुबह 5.24, 20 जून बजे तक.
आडल योग सुबह 5.23 से लेकर रात 11.17 बजे तक.
पंचक पूरे दिन होगा
















Leave a Reply