2019 में विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने वाला पाकिस्तानी मेजर मुठभेड़ में मारा गया

Spread the love

पाकिस्तान से एक बड़ी खबर आ रही है. यहां के दक्षिण वजीरिस्तान के सरगोधा में मेजर मोइज अब्बास शाह नाम का अफसर टीटीपी (तहरीक ए तालिबान-पाकिस्तान) के हमले में मारा गया है. मेजर मोइज अब्बास शाह वही ऑफिसर है जिसने 2019 में बालाकोट स्ट्राइक के दौरान भारत के एयरफोर्स अधिकारी विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को पकड़ा था. 

पाकिस्तान सेना के अनुसार टीटीपी के हमले में मेजर मोइज अब्बास शाह और लांस नायक जिब्रान मारा गया है. पाकिस्तान सेना का दावा है कि उन्होंने TTP के 11 सदस्यों को एनकाउंटर में मार गिराया है. 

डॉन न्यूज के अनुसार पाकिस्तान सेना की मीडिया विंग ने मंगलवार को बताया कि खैबर पख्तूनख्वा के दक्षिणी वजीरिस्तान जिले में खुफिया-आधारित ऑपरेशन के दौरान दो सैनिक मारे गए. 

पाकिस्तानी सेना का मेजर मोइज अब्बास शाह.इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंसके एक बयान के अनुसार, “24 जून 2025 को, सुरक्षा बलों ने दक्षिणी वजीरिस्तान जिले के सरोघा क्षेत्र में एक ऑपरेशन किया. इस हमले में मेजर मोइज अब्बास शाह और लांस नायक जिब्रान मारे गए हैं. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *