कानपुर के सेन पश्चिम पारा में एक मुकदमे के गवाह की हत्या का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान विमल के रूप में हुई है. पुलिस ने मुख्य आरोपी इरफान को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया है.

मृतक विमल
घटना 2 जुलाई की रात करीब 8:30 बजे की है. इरफान और उसके साथी विमल को जबरन गाड़ी में ले गए. अगले दिन विमल के भाई ने थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने तत्काल मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई शुरू की.
एडीसीपी, एसीपी घाटमपुर और इंस्पेक्टर के.पी. सिंह के नेतृत्व में टीमें गठित की गईं. पुलिस को सूचना मिली कि मुख्य आरोपी इरफान रमईपुर रोड से जा रहा है. चेकिंग के दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की. जवाबी कार्रवाई में इरफान के पैर में गोली लगी. मौके से उसके साथी रोहित उर्फ बबलू को भी गिरफ्तार किया गया.

कानपुर की पनकी नहर से शुक्रवार को बॉडी बरामद हुई.
पूछताछ में इरफान ने बताया कि विमल एक पुराने मुकदमे का मुख्य गवाह था. इस मुकदमे की अगली सुनवाई 12 जुलाई को होनी थी. इसलिए उसने अपने साथियों के साथ मिलकर विमल की हत्या कर शव नहर में फेंक दिया. पुलिस ने आज सुबह शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. घटनास्थल से एक बाइक और तमंचा बरामद हुआ है.
फोरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण किया है. अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है. पुलिस टीम की सराहनीय कार्रवाई के लिए कमिश्नर से प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार की संस्तुति की जाएगी.
















Leave a Reply