दुर्लभ संयोग में गुरु पूर्णिमा आज: 5 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, जानें शुभ व राहु काल

Spread the love

सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा को बहुत ही महत्वपूर्ण त्योहार और पर्व माना जाता है. यह पर्व सिर्फ हिंदूओं में ही नहीं बल्कि बौद्ध धर्म और जैन धर्म के लिए भी खास माना जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा मनाते हैं.  इस दिन महर्षि वेदव्यास का जन्म भी हुआ था इसलिए इसे व्यास पूर्णिमा भी कहते हैं. इस बार गुरु पूर्णिमा 10 जुलाई यानी मनाई जा रही है. 

ग्रह-नक्षत्रों की बेहद शुभ स्थिति बन रही है. गजकेसरी राजयोग, माालव्‍य राजयोग, ऐंद्र योग समेत कई शुभ योगों का निर्माण हो रहा है, जो 5 राशि वालों के लिए बेहद शुभ है. 

गुरु पूर्णिमा पर आज सूर्य और गुरु मिलकर मिथुन राशि में गुरुआदित्य राजयोग बना रहे हैं. साथ चंद्रमा पर गुरु की दृष्टि गजकेसरी राजयोग बना रही है. इसके अलावा शुक्र का स्‍वराशि वृषभ में होना मालव्‍य राजयोग का निर्माण कर रहा है. इसके साथ ऐंद्र योग का भी संयोग बना है. ये सभी शुभ योग 12 राशि वालों पर महत्‍वपूर्ण प्रभाव डाल रहे हैं. जिसमें 5 राशियों पर बेहद सकारात्‍मक असर होगा. जानिए गुरु पूर्णिमा किन लोगों के लिए बेहद फलदायी रहने वाली है. 

गुरु पूर्णिमा शुभ मुहूर्त

इस बार गुरु पूर्णिमा की तिथि 10 जुलाई यानी अर्धरात्रि में 1 बजकर 36 मिनट पर शुरू हो चुकी है और तिथि का समापन 11 जुलाई यानी कल अर्धरात्रि 2 बजकर 6 मिनट पर होगा. 

गुरु पूर्णिमा पूजन विधि

गुरु पूर्णिमा के दिन घर को अच्छी तरह साफ करके, स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें. इसके बाद किसी पवित्र स्थान या पूजा स्थल पर एक साफ सफेद कपड़ा बिछाकर व्यास पीठ तैयार करें और उस पर वेदव्यास जी की मूर्ति या चित्र स्थापित करें. फिर वेदव्यास जी को चंदन, कुमकुम, फूल, फल और मिठाई आदि भेंट करें. इस विशेष दिन पर वेदव्यास जी के साथ-साथ शुक्रदेव और शंकराचार्य जैसे महान गुरुओं का भी स्मरण और आह्वान करें. इस अवसर पर केवल गुरु की ही नहीं, बल्कि परिवार के बड़ों जैसे माता-पिता, बड़े भाई-बहन को भी गुरु के समान सम्मान देकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें.

गुरु पूर्णिमा महत्व 

इस विशेष दिन पर शिष्य अपने गुरु की विशेष पूजा करता है और यथाशक्ति दक्षिणा, पुष्प, वस्त्र आदि भेंट करता है. शिष्य इस दिन अपने सारे अवगुणों को गुरु को अर्पित कर देता है और शिष्य अपना सारा भार गुरु को दे देता है.  कहते हैं कि गुरु की पूजा उपासना से हर चीज बड़ी सरलता से पा सकते हैं. 

कौन हो सकता है आपका गुरु?

हम लोग शिक्षा प्रदान करने वाले को ही गुरु समझते हैं. वास्तव में ज्ञान देने वाला शिक्षक बहुत आंशिक अर्थों में गुरु होता है. जो व्यक्ति या सत्ता ईश्वर तक पहुंचा सकती हो उस सत्ता को गुरु कहते हैं. गुरु होने की तमाम शर्तें बताई गई हैं जैसे शांत, कुलीन, विनीत, शुद्धवेषवाह, शुद्धाचारी और सुप्रतिष्ठित आदि. गुरु प्राप्ति के बाद कोशिश करें कि उनके निर्देशों का पालन करें.

गुरु पूर्णिमा उपाय

1. गुरु पूर्णिमा के दिन श्रीहरि का पूजन करें और फिर उन्हें पीले वस्त्र अर्पित करके गुरु ग्रह की कृपा प्राप्त करें.

2. इसके अलावा करियर में सफलता प्राप्ति के लिए अपनी पुस्तक में स्वास्तिक बनाकर अपनी इच्छा लिखें और उसे मां सरस्वती के पास रख दें. 

3. साथ ही, गुरु पूर्णिमा पर गुरु यंत्र स्थापित करने से भाग्य और सौभाग्य में वृद्धि होती है.

राहुकाल और अशुभ समय

राहुकाल – 02:12 PM से लेकर 03:52 PM तक तक.
यम गण्ड – 5:52 AM से लेकर 7:32 AM तक.
कुलिक – 19:12 AM से लेकर 10:52 AM तक.
दुर्मुहूर्त – 10:18 AM से लेकर 11:12 AM, 03:38 PM – 04:32 PM तक.
वर्ज्यम् – 02:51 AM से लेकर 04:31 PM तक.

शुभ काल

पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र है.
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 11 बजकर 58 मिनट से लेकर 12 बजकर 53 मिनट तक.
इन्द्र योग है.

इन पांच राशियों के लिये अत्यंत शुभ

वृषभ राशि: गुरु पूर्णिमा पर बने शुभ योग वृषभ राशि के जातकों को बहुत लाभ देंगे. आपके स्‍वभाव में आया सकारात्‍मक बदलाव आपको लोकप्रियता दिलाएगा. वर्कप्‍लेस पर आपकी छवि बेहतर होगी. नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है. आपको धन लाभ होगा. बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है. 

मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों को गुरु पूर्णिमा पर बने शुभ योग पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों में लाभ देंगे. आपकी सेहत बेहतर होगी. परिवार से सपोर्ट मिलेगा. मान-सम्‍मान बढ़ेगा. लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे. वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी. लव लाइफ अच्‍छी रहेगी. 

तुला राशि: तुला राशि के लोगों के लिए यह समय सकारात्‍मक है. रुके हुए काम तेजी से बनेंगे. नया काम शुरू करने के लिए भी समय अच्‍छा है. कारोबारियों को लाभ होगा. आप नई चीजें सीखने पर जोर देंगे तो भविष्‍य में इसका बड़ा लाभ हो सकता है. ज्ञान बढ़ेगा. आर्थिक उन्‍नति होगी. 

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के लोगों को गुरु पूर्णिमा पर ग्रहों का शुभ संयोग आर्थिक लाभ देगा. लंबे समय के बाद आप खुद को आर्थिक तौर पर मजबूत महसूस करेंगे. नौकरी के लिए प्रयास कर रहे जातकों को किसी बड़ी कंपनी से ऑफर आ सकता है. अविवाहित लोगों के लिए विवाह का प्रस्ताव भी आ सकता है. माता की सेहत बेहतर होगी. 

धनु राशि: धनु राशि के जातक के जीवन में गुरु पूर्णिमा सकारात्‍मक बदलाव ला सकती है. आप कामकाज और जीवन को लेकर उत्‍साहित महसूस करेंगे. आपका प्रदर्शन अच्‍छा रहेगा. समाज में मान-सम्‍मान मिलेगा. अविवाहितों का विवाह तय होने के योग बन रहे हैं. आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा, जिससे आप वो फैसले भी कर पाएंगे जो अब तक नहीं कर पा रहे थे. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *