आज से सावन का पवित्र महीना: अबूझ मुहूर्त में करें भगवान शिव की पूजा, 4 राशि वालों पर होगी विशेष कृपा

Spread the love

पवित्र महीना सावन आज 11 जुलाई से शुरू हो रहा है, जो कि 9 अगस्‍त तक चलेगा. इस पूरे महीने में ग्रह-नक्षत्रों की अद्भुत स्थिति 4 राशि वालों को तगड़ा लाभ देगी. शास्त्रों के अनुसार, सावन का महीना भगवान शिव को सबसे ज्यादा प्रिय है. सावन के महीने का हर दिन, विशेष रूप से सावन के सभी सोमवार और 16 सोमवार के खास दिन भगवान शिव की पूजा-उपासना करने से जीवन की हर समस्या का निवारण मिलता है. साथ ही, सावन में महादेव के नाम का जप करने से भी जीवन में शांति और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है. माना जाता है कि इस महीने में भगवान शिव अपने हर भक्त की सभी तरह की मनोकामनाओं को पूरा करते हैं.

सावन की तिथि

उत्तर भारत में सावन के महीने की शुरुआत 11 जुलाई 2025 दिन शुक्रवार यानी आज से होने जा रही है और भोलेनाथ के इन शुभ दिनों का समापन 9 अगस्त, रक्षाबंधन के दिन होगा. वहीं, दक्षिण भारत और पश्चिमी भारत में सावन के शुभ दिनों की शुरुआत 25 जुलाई 2025 से होगी और समापन 23 अगस्त 2025 को होगा. 

4 ग्रह बरसाएंगे धन

सावन महीने की शुरुआत में ही शनि वक्री हो रहे हैं, फिर सूर्य गोचर होगा. इसके अलावा गुरु उदय और बुध की वक्री चाल भी अहम बदलाव लाएगी. इस दौरान गुरु मिथुन राशि में 12 डिग्री से 18 डिग्री तक यानी कि युवावस्‍था में रहेंगे. किसी भी ग्रह का युवावस्‍था में होना सबसे ज्‍यादा असरकारी समय रहता है. 

सावन के पहले दिन का पूजन मुहूर्त

आज सावन का पहला दिन है और भगवान शिव के पूजन के लिए ये 4 मुहूर्त हैं. 

पहला पूजन मुहूर्त सुबह 4 बजकर 16 मिनट से लेकर सुबह 5 बजकर 04 मिनट तक है.

दूसरा पूजन का मुहूर्त सुबह 8 बजकर 27 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 06 मिनट तक रहेगा. 

तीसरा पूजन मुहूर्त आज दोपहर 12 बजकर 05 मिनट से लेकर 12 बजकर 58 मिनट तक रहेगा.

चौथा मुहूर्त आज शाम 7 बजकर 22 मिनट से लेकर 7 बजकर 41 मिनट तक रहेगा. 

सावन के सभी सोमवारों की तिथि

इस बार सावन में 4 सोमवार पड़ रहे हैं-

1. सावन का पहला सोमवार- 14 जुलाई 2025

2. सावन का दूसरा सोमवार- 21 जुलाई 2025

3. सावन का तीसरा सोमवार- 28 जुलाई 2025

4. सावन का चौथा सोमवार- 4 अगस्त 2025

सावन के पहले दिन 3 शुभ योग

इतना ही नहीं सावन महीने के पहले ही दिन प्रीति योग, आयुष्मान योग और शिव योग बन रहे हैं. ऐसे अति शुभ योगों में सावन की शुरुआत होना और ग्रहों की चाल संकेत दे रही है कि यह महीना 4 राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहेगा. 

वृषभ: वृषभ राशि के लोगों के लिए सावन मास बहुत फलदायी रहने वाला है. भगवान शिव की कृपा से आपके सारे रुके हुए काम बनेंगे. धन लाभ होगा. निजी जीवन में खुशहाली आएगी. करियर में उन्‍नति होगी. 

मिथुन: मिथुन राशि के जातकों को सावन में कई लाभ हो सकते हैं. धन मिलने के साथ-साथ उन्‍नति भी मिलेगी. अप्रत्‍याशित लाभ हो सकता है. कोई शुभ सूचना मिल सकती है. आपकी सोच सकारात्‍मक रह सकती है. 

कन्या: कन्या राशि वालों के लिए सावन का महीना नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्‍छा है. धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं. कुछ जातक कामकाज के सिलसिले में विदेश जा सकते हैं. वित्‍तीय स्थिति अच्‍छी रहेगी. 

तुला: तुला राशि के जातकों के लिए सावन का महीना करियर में ऊंचाइयां दे सकता है. जिन लोगों को प्रमोशन मिलने का इंतजार था, वो अब मिल सकता है. आर्थिक लाभ होगा. 

कुंभ: कुंभ राशि के जातकों पर सावन में शिव जी विशेष कृपा कर सकते हैं. करियर में मनचाहा बदलाव होगा. नए स्‍त्रोतों से धन मिलेगा. निवेश के लिए समय अच्‍छा है. 

सावन के महीने की सावधानियां

1. सावन के महीने में जल की बचत करें और जल बर्बाद न करें. 

2. इसके अलावा, इस महीने में पत्तेदार चीजों का सेवन न करें.

3. इस महीने में बासी और भारी खाना या मांस-मदिरा ना खाएं. 

4. इस महीने में तेज धूप में घूमने से बचें. 

सावन महीने का महत्व

सावन का महीना चातुर्मास में एक माना जाता है और यह महीना भगवान शिव का माना जाता है. पौराणिक मान्यतानुसार कहते हैं कि इसी महीने में समुद्र मंथन हुआ था और समुद्र मंथन से जो विष निकला, उसका भगवान शिव ने हलाहल विष का पान किया था. तब से ये परंपरा चली आ रही है कि सावन में भगवान शिव को जल चढ़ाया जाता है. सारे साल का फल भक्त सावन में पूजा करके पा सकते हैं. तपस्या, साधना और वरदान प्राप्ति के लिए ये महीना विशेष शुभ है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *