शनि की साढ़ेसाती से घिरे हैं इन तीन राशियों के जातक, जानें किसे कब मिलेगा छुटकारा!

Spread the love

मौजूदा समय में न्याय के देवता और कर्मफल दाता शनि देव मीन राशि में संचरण कर रहे हैं. जिससे कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर साढ़ेसाती चल रही है. आइए इस कड़ी में जानें कि आखिर इन तीनों राशियों को शनि की साढ़े साती से कब मुक्ति मिल पाएगी.

शनि की साढ़ेसाती का किस राशि के जातक प्रभावी होगा यह उसकी कुंडली में शनि की स्थिति को देखकर पता कर सकते हैं. हालांकि जब व्यक्ति के कर्म अच्छे हों तो शनि की ये दशा भी उस जातक को परेशान नहीं करती है. वहीं, बुरे कर्म करने वाले और दूसरों के साथ बुरा करने वाले को इस दौरान अपने कर्मों का फल भुगतना पड़ता है. इस समय कुंभ, मीन और मेष राशि के जातकों पर साढ़ेसाती चल रही है. आइए जानें इससे इन राशियों को कब मुक्ति मिलेगी.

मेष राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू हुआ है. ऐसे में अभी इन्हें इसस छुटकारा मिलने में समय लगेगा. जातकों को शनि की साढ़ेसाती से 31 मई 2032 को मुक्ति मिलेगी.

कुंभ राशि के जातकों पर  शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण ही चल रहा है जिससे शनि का हाथ इन जातकों पर हल्का है.  कुंभ वाले लोगों को 23 फरवरी 2028 को साढ़ेसाती से मुक्ति मिलेगी. 

मीन राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण जारी है. साढ़ेसाती का प्रभाव मीन राशिवालों पर बहुत गहरा रहने वाला है जिससे इस राशि वालों को मुक्ति 17 अप्रैल 2030 को मिल सकेगी.

शनि साढ़े साती के दौरान क्या करें? शनि की साढ़ेसाती के समय जितना हो सके अपने आसपास के लोगों की मदद करें. काले कुत्तों को खाना खिलाएं. शनिवार के दिन शनि मंदिर जाएं और पूरी श्रद्धा के साथ  शनि देव की पूजा करें व पीपल के पेड़ के पास दीया भी जलाए, छाया दान करें, इसके लिए एक कटोरी में सरसों का तेल लें और उसमें अपने चेहरे की परछाई देखें.फिर उस तेल को किसी गरीब को दान करें. शनि भगवान के मंत्रों का जाप कर शनि दोष को दूर करें. शनि चालीसा का पाठ भी कर सकते हैं.

सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय- 05:48 am
सूर्यास्त- 07:04 pm
चन्द्रोदय- 08:28 pm
चन्द्रास्त- 07:35 am

शुभ काल
अभिजित मुहूर्त- 12:00 pm से 12:53 pm
ब्रह्म मुहूर्त- 04:22 am से 05:05 am

अशुभ काल
राहुकाल- 07:28 am से 09:07 am
यमगण्ड- 10:47 am से 12:26 pm
गुलिक- 02:06 pm से 03:45 pm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *