ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रह-नक्षत्र समय-समय पर अपनी चाल बदलते हैं. कई बार ग्रहों की चाल बदलने से शुभ और मंगलकारी योग का निर्माण होता है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस बार हरतालिका तीज पर नवपंचम राजयोग का दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है.
हरतालिका तीज पर नवपंचम राजयोग: ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से इस बार की हरतालिका तीज बेहद खास मानी जा रही है क्योंकि इस दिन शनि-शुक्र का नवपंचम राजयोग बनेगा. दरअसल, इस दिन शनि मीन राशि में होंगे और शुक्र मिथुन राशि में होंगे. ये दोनों ग्रह एक दूसरे से 120 डिग्री पर आएंगे जिससे नवपंचम राजयोग का निर्माण होगा.
नवपंचम राजयोग 3 राशियों के लिए शुभ: ज्योतिष शास्त्र में नवपंचम राजयोग बहुत ही खास माना जाता है जिससे लाभ होने के संयोग बनते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि हरतालिका तीज पर बनने जा रहे नवपंचम राजयोग से किन राशियों को फायदा होगा और नौकरी-व्यापार में क्या खास परिवर्तन होगा.
मेष राशि: नवपंचम योग से मेष राशि वालों का अच्छा समय शुरू होगा. किसी यात्रा पर जाएंगे. निवेश के नजरिए से ये समय अच्छा माना जा रहा है. बिजनेस में भी फायदा होगा. आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. नौकरी का अच्छा ऑफर मिल सकता है. वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी.
सिंह राशि: नवपंचम राजयोग से सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति अच्छी होगी. सेहत बहुत अच्छी रहेगी. छात्रों के लिए ये वक्त बढ़िया माना जा रहा है. मेहनत करके लक्ष्य की प्राप्ति कर पाएंगे. शादीशुदा जातकों को बड़ा तोहफा मिल सकता है.
मीन राशि: नवपंचम राजयोग से मीन राशि वाले किसी नए कार्य की शुरुआत कर पाएंगे. नए लोगों से मुलाकात होगी जो भविष्य में लाभ कराएंगे. नौकरीपेशा लोगों को बड़ा फायदा होगा. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा. दापत्य जीवन खुशहाल रहेगा.
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 05:53 am
सूर्यास्त- 06:54 pm
चन्द्रोदय- 04:41 am , अगस्त 22
चन्द्रास्त- 05:54 pm
शुभ काल
अभिजित मुहूर्त- 11:58 am से 12:50 pm
ब्रह्म मुहूर्त- 04:26 am से 05:10 am
अशुभ काल
राहुकाल- 02:02 pm से 03:39 pm
यमगण्ड- 05:53 am से 07:31 am
गुलिक- 09:09 am से 10:46 am
शुभ योग गुरु
पुष्य योग- 05:53 am से 12:08 am , अगस्त 22
सर्वार्थ सिद्धि योग- 05:53 am से 12:08 am , अगस्त 22
अमृत सिद्धि योग- 05:53 am से 12:08 am , अगस्त 22
















Leave a Reply