लखनऊ ट्रिपल मर्डर में इंस्पेक्टर-चौकी प्रभारी सस्पेंड: बाप-बेटे-भाई की लाशें घर पहुंचीं

Spread the love

लखनऊ में दिनदहाड़े ट्रिपल मर्डर में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. इंस्पेक्टर और चौकी प्रभारी सस्पेंड कर दिया गया है. इस बीच पिता, बेटे और छोटे भाई की लाशें पोस्टमॉर्टम के बाद घर पहुंचीं. शव देखकर मां-बहन चीख-चीखकर रोने लगीं.

मां ने रोते हुए कहा- हत्यारे ने हमारा परिवार उजाड़ दिया. उसे फांसी होनी चाहिए. घर को बुलडोजर से गिरा देना चाहिए. उसका परिवार भी खत्म होना चाहिए. इस बीच लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया. पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की.

सआदतगंज के ब्राह्मण टोला में सोमवार सुबह कार पार्किंग को लेकर ऋषभ शुक्ला (30) ने 3 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी. मृतक शिवाजी तिवारी (62) सचिवालय के रिटायर्ड कर्मचारी थे. संघ के जिला सर कार्यवाह भी रह चुके हैं.

शिवाजी के भाई शिवेंद्र तिवारी उर्फ शंभु लखनऊ यूनिवर्सिटी में काम करते थे. शिवाजी का बेटा सुयश (30) का बिजली के सामान का कारोबार था. 5 दिसंबर को उसकी शादी होनी थी. आरोपी ऋषभ मर्चेंट नेवी में नेविगेशन अफसर था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *