गणेश चतुर्थी पर 5 महाशुभ योग, 5 राशि वालों पर बरसेगी बप्‍पा की कृपा; जानें शुभ-अशुभ व राहुकाल

Spread the love

इस साल गणेश चतुर्थी पर एक-दो नहीं बल्कि पांच-पांच बेहद शुभ योग बन रहे हैं. सुख-समृद्धि के दाता गणपति बप्‍पा आते ही 5 राशि वालों पर धन-दौलत की बरसात कर देंगे. हर साल 10 दिन के लिए भगवान गणेश अपने अपने भक्‍तों के बीच रहते हैं. गणपति बप्‍पा भक्‍तों के विध्‍न दूर करते हैं और उन्‍हें सुख-समृद्धि का आशीर्वाद भी देते हैं. इस साल 10 दिन का गणेश उत्‍सव पर्व 5 महा शुभ योगों में शुरू हो रहा है. 

5 शुभ योगों में मनेगी गणेश चतुर्थी: 27 अगस्‍त, भाद्रपद शुक्‍ल चतुर्थी यानी कि गणेश चतुर्थी पर इस साल सर्वार्थसिद्धि योग, रवि योग, ब्रह्म योग, इंद्र योग और प्रीति योग का संयोग बन रहा है. इस दिन गणपति बप्‍पा विराजेंगे और 5 राशि वालों को बेहद शुभ फल देंगे. जानिए गणेश चतुर्थी किन राशियों के लिए भाग्‍यशाली साबित होगी. 

मेष: गणेश चतुर्थी मेष राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगी. आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. गणपति बप्‍पा का नाम लेकर जो भी काम करेंगे, सफल होंगे. निवेश के लिए समय अच्‍छा है. नए मौके मिलेंगे. 

कर्क: कर्क राशि के लोगों को गणपति बप्‍पा की कृपा करियर में नए अवसर मिलेंगे. आपको हर काम में सफलता मिलेगी. उन्‍नति के नए द्वार खुलेंगे. यश बढ़ेगा. आर्थिक स्थिति बेहतर होगी.

तुला राशि: तुला राशि के जातकों को यह शुभ योग हर क्षेत्र में सकारात्मक फल देंगे. प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ भी अच्‍छी रहेगी. सिंगल जातकों को पार्टनर मिल सकता है. शादी तय हो सकती है. भाग्‍य का साथ मिलने से रुके हुए काम बनेंगे. 

मकर राशि: मकर राशि के जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है, जिसे सुनकर आप प्रसन्‍न हो जाएंगे. फंसा हुआ पैसा मिलने से राहत मिलेगी. बैंक बैलेंस बढ़ेगा. यात्रा पर जा सकते हैं. वर्कप्‍लेस पर सभी का सपोर्ट मिलेगा. आपकी तारीफ होगी. 

कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों की आय बढ़ेगी. नए-नए स्‍त्रोतों से पैसा मिलेगा. कारोबार में लाभ होगा. निवेश कर सकते हैं. साथ ही यह समय अपनी रचनात्‍मकता दिखाने का है. मान-सम्‍मान मिलेगा. धन की बचत करने में सफल रहेंगे. 

सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय- 05:53 am
सूर्यास्त- 06:54 pm
चन्द्रोदय- 05:43 am, अगस्त 23
चन्द्रास्त- 06:32 pm

शुभ काल

अभिजित मुहूर्त- 11:58 am से 12:50 pm
ब्रह्म मुहूर्त- 04:26 am से 05:10 am

अशुभ काल

राहुकाल- 10:46 am से 12:24 pm
यमगण्ड- 03:39 pm से 05:16 pm
गुलिक- 07:31 am से 09:09 am

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *