IIT कानपुर के सॉफ्टवेयर डेवलपर ने सोमवार को सुसाइड कर लिया. कमरे में फांसी का फंदा बनाकर जान दे दी. पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट मिला जिसमें लिखा-‘मैं पढ़ नहीं पा रहा हूं, फेल्योर महसूस कर रहा हूं. मैं शराब नहीं पीता हूं, इसके अलावा कोई गलत काम नहीं करता.

पुलिस और फोरेंसिक टीम ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला. कमरे को सील कर दिया. फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए. इंजीनियर के परिजनों को जानकारी दे दी गई है. परिजन महाराष्ट्र से कानपुर के लिए रवाना हो गए हैं.
महाराष्ट्र का रहने वाला है: DCP वेस्ट दिनेश त्रिपाठी ने बताया, महाराष्ट्र के कोठड़ी जलगांव निवासी नितिन चौधरी का बेटा दीपक चौधरी (25) IIT कानपुर में सॉफ्टवेयर डेवलपर था. वह कल्याणपुर थाना क्षेत्र व IIT से चंद कदम की दूरी पर गूबा गार्डेन के विजय इनक्लेव में फ्लैट नंबर 1514 में किराए पर रहता था. दोस्तों ने बताया कि सोमवार को बेल बजाने, कॉल करने और दरवाजा खटखटाने के बाद भी रिस्पांस नहीं मिला. इसके बाद दोस्त अमन गुप्ता ने कल्याणपुर पुलिस को सूचना दी.
कमरे के अंदर फांसी से लटका मिला: दीपक चौधरी का शव पंखे से लटकता मिला. प्लास्टिक की रस्सी के सहारे लटक कर सुसाइड किया. पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट मिला. पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. इंजीनियर ने डिप्रेशन में आकर सुसाइड किया है. मामले की जांच की जा रही है. फिलहाल किसी ने अभी तक कोई आरोपी प्रत्यारोप नहीं लगाया है.
















Leave a Reply