शाहजहांपुर में करोड़पति कारोबारी ने पत्नी और 4 साल के बेटे के साथ सुसाइड कर लिया. पहले बेटे को चूहे मारने की दवा खिलाकर मारा, फिर पति-पत्नी फंदे से लटक गए. बताया जा रहा कि व्यापार में घाटा होने से कारोबारी परेशान था.
बुधवार सुबह घर में कोई हलचल नहीं हुई तो पड़ोसियों को शक हुआ. उन्होंने खिड़की के झांककर देखा तो दोनों के शव फंदे से लटके दिखे. सूचना पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर गई. बेटा बेड पर अचेत पड़ा था. पति-पत्नी अलग-अलग कमरे में फंदे पर लटके हुए थे. पत्नी बेडरूम में, जबकि पति का शव ड्राइंग रूम में लटका मिला.

कोराबारी के 4 साल के बेटे फतेह का फाइल फोटो
सभी को अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया. मरने से पहले कारोबारी की पत्नी ने मां को 35 पेज का सुसाइड नोट वॉट्सऐप पर भेजा था. उसमें लिखा है- मेरी वजह से आप लोग परेशान रहते हैं. अब आप लोग आराम से रहिएगा. कारोबारी ने 8 साल पहले लव-मैरिज की थी. घटना रोजा थाना क्षेत्र के दुर्गा एन्क्लेव कॉलोनी की है.
एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया- जांच में सामने आया कि पत्नी-पत्नी ने बच्चे को पॉइजन दिया, फिर दोनों ने जान दी. कारोबारी की पत्नी ने सुसाइड से पहले अपनी मां को लेटर भेजा. इसमें आर्थिक तंगी का जिक्र है. दोनों के मोबाइल कब्जे में लिए हैं. CDR निकलवाई जाएगी. इसके आधार पर एक्शन लेंगे.

बच्चे का शव गोद में लेकर कारोबारी के भाई रोहित फफक कर रोने लगे.
2200 स्क्वायर फीट के मकान में रहता था परिवार: कारोबारी का नाम सचिन ग्रोवर (35) और पत्नी का नाम शिवांगी (30) था. बच्चे का नाम फतेह था. 2017 में घर के सामने रहने वाली शिवांगी से सचिन ने लव मैरिज की थी. शहर के पॉश इलाके दुर्गा एन्क्लेव में कारोबारी, पत्नी, बेटे, मां और दो भाइयों के साथ रहते थे.
सचिन की मां सीमा हैं. पिता विजय कुमार की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है. 2200 स्क्वायर फीट में कारोबारी का दो मंजिला मकान है, जिसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपए है. इसी मकान में सचिन ऊपरी मंजिल पर रहते थे, जबकि बाकी परिवार नीचे रहता था. सचिन के दोनों भाई रोहित और गौरव की शादी हो चुकी है. सचिन की शहर में पानीपत हैंडलूम नाम से दो दुकानें थीं. उनके दोनों भाई भी हैंडलूम के ही कारोबार में हैं.
पत्नी-पत्नी ने अलग-अलग कमरे में फांसी लगाई: पति ड्राइंग रूम में लटका मिला. पत्नी ने 35 पेज का सुसाइड नोट मां को भेजा शिवांगी की मां संध्या मिश्रा ने बताया- बेटी ने 35 पन्नों का सुसाइड नोट भेजा था. इसमें आर्थिक परेशानी और कर्ज की बात कही है. मकान और गाड़ी का कर्ज बताया गया है. यह भी लिखा है कि मेरी वजह से आप लोग परेशान रहते हैं. अब आप लोग आराम से रहिएगा. सचिन की भाभी ज्योति ग्रोवर ने बताया- कल शाम को हम लोग मार्केट से आए तो देवर और देवरानी अपने बच्चे के साथ खूब मस्ती कर रहे थे. कहीं किसी तरह के तनाव जैसा कुछ नहीं समझ आया. वो मुझसे मोबाइल का चार्जर मांग कर ले गए थे.

कारोबारी सचिन और शिवांगी ने 8 साल पहले लव-मैरिज की थी.
सचिन की भाभी ज्योति ग्रोवर का कहना है कि कल तक दोनों बहुत खुश थे. शिवांगी की मां बोलीं- किसी बाहरी ने दोनों को प्रताड़ित किया है शिवांगी ने बताया- मेरी ननंद की 15 दिन पहले मौत हो गई थी. उनका आज तेरहवीं संस्कार होना था जिसके लिए शिवांगी कल कुछ सामान लेने गई थी. मुझे उसने रात 9 बजे कॉल करके कहा था कि मां सुबह सामान दे जाऊंगी. वो दोनों रात तक बहुत खुश थे। उनका बाहर किसी से कोई झगड़ा जरूर हुआ होगा या किसी बाहरी व्यक्ति ने दोनों को प्रातड़ित किया है तभी दोनों ने इतना बड़ा कदम उठाया है. उसने मुझे और अपने भाई को 35 पन्नों को वाट्सएप पर सुसाइड नोट भेजा था, जिसे हमने सुबह देखा. मुझे मेरे बेटे ने बताया कि 35 पन्नों में सुसाइड नोट है, जिसे हम लोग पूरा पढ़ नहीं पाए उससे पहले पुलिस ने मोबाइल ले लिया है. सुसाइड नोट में मेरी बेटी की राइटिंग है, कुछ बातें उसने इंग्लिश में कुछ हिंदी में लिखी हैं.
















Leave a Reply