पुनीत शुक्ला, कानपुर
कानपुर मेयर प्रमिला पांडेय ने मेट्रो अफसर को खींचकर पानी से भरे गड्ढे में धक्का दिया. उनसे कहा- अब समझ में आया. पूरे शहर को नरक बना दिया. जनता रोज इस समस्या से जूझ रही है. मेयर को गुस्से में देख मेट्रो के अफसर और ठेकेदार मौके से भाग गए.
मेयर प्रमिला पांडेय जलभराव की शिकायत पर मंगलवार को गोविंदनगर पहुंची थीं. उन्होंने मौके पर मेट्रो के अफसर और ठेकेदार को बुलाया. महापौर की मेट्रो के अफसरों से बहस होने लगी. तभी उन्होंने एक अफसर को घसीटकर धक्का दे दिया.

मौके से भाग रहे मेट्रो के ठेकेदार समीर को महापौर ने पकड़ लिया और धकेलते हुए जलभराव की तरफ ले गईं. मेयर बोलीं- मेट्रो ने सीवर लाइन तोड़ी, तभी जलभराव हो रहा मेयर प्रमिला पांडे ने बताया कि साउथ सिटी में मेट्रो का निर्माण कार्य चल रहा है. मेट्रो की लापरवाही के चलते कई महीनों से जूही स्वदेशी मिल के पास करीब 300 मीटर सीवर लाइन टूट गई है. इससे करीब आठ वार्ड यानी लाखों की आबादी वाला साउथ सिटी प्रभावित है. इनमें गोविंद नगर, परमपुरवा, जूही, बर्रा, निराला नगर और जूही लाल कॉलोनी समेत कई इलाकों में बारिश होते ही जलभराव हो जाता है.
पार्षद नवीन पंडित समेत अन्य पार्षदों ने मेट्रो की लापरवाही से हुई समस्या को लेकर मेट्रो में शिकायत की. इसके बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं हुआ. मैंने भी इस संबंध में मेट्रो के अफसरों को कई बार पत्र लिखा, लेकिन इन लोगों ने कभी सुनवाई ही नहीं की. इसलिए मैं खुद गोविंद नगर स्थित चावला मार्केट चौराहे पर मौका-मुआयना करने आई हूं.
मेट्रो अफसर और ठेकेदार को खींचा गोविंद नगर के लोगों ने जलभराव से होने वाली समस्या को लेकर मेयर से शिकायत की थी. इस पर मेयर प्रमिला पांडेय ने मेट्रो के अफसर तरुण कुमार और ठेकेदार समीर को मौके पर बुलाया. दोनों को जलभराव से होने वाली समस्या के बारे में बताया. मगर उन्होंने समस्या को गंभीरता से नहीं लिया. इसको लेकर महापौर का गुस्सा भड़क गया. उन्होंने मेट्रो अफसर तरुण कुमार और ठेकेदार समीर को खींचकर जलभराव में धकेल दिया. इस पर दोनों मौके से भाग गए. इसके बाद प्रमिला पांडेय ने सख्त लहजे में चेतावनी दी कि अगर जलभराव की समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो मेट्रो अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
महापौर जब मेट्रो अफसरों को जलभराव को लेकर शिकायत कर रहीं थीं तो वह बात सुनने के बजाय फोन पर बात करता रहा. महापौर बोलीं- जब से मेट्रो का काम तब से जलभराव महापौर प्रमिला पांडेय ने कहा कि मैं ये नहीं कहती कि बारिश में शहर में पानी नहीं भरता है, लेकिन जब से मेट्रो ने काम शुरू किया है तक से गोविंदनगर और जूही के साथ चौतरफा जलभराव हो रहा है.
दूसरा विजय नगर में जो मेट्रो का काम चल रहा है, इससे एकदम नरक मचा रखा है. दो महीने पहले हमने मेट्रो की बैठक बुलाई थी, इस दौरान अफसरों ने कहा था कि माता जी सब समस्या खत्म हो जाएगी. मैं एक प्रोग्राम में जाने के लिए कल यहां से निकली थी, मुझे ढाई घंटे लग गए. तीन फीट तक पानी भर गया था. यहां पर पहले कभी दुकानों के भीतर पानी नहीं भरा है.
















Leave a Reply