ये संकेत मिलें तो हो जाएं खुश, आपके घर में आने वाली हैं मां लक्ष्‍मी, जानें शुभ-अशुभ राहुकाल

Spread the love

माता लक्ष्‍मी प्रसन्‍न हो जाएं तो घर धन-समृद्धि से भर जाता है लेकिन लक्ष्‍मी जी को रूठने में भी वक्‍त नहीं लगता है. कुछ संकेतों से जाना जा सकता है कि आप पर मां लक्ष्‍मी प्रसन्‍न हैं और आपके घर में वास करने वाली हैं. 

लक्ष्‍मी जी कभी एक जगह नहीं ठहरती हैं इसलिए लोग उन्‍हें मनाने के जतन करते रहते हैं, ताकि उनकी कृपा बनी रहे. मां लक्ष्‍मी जिस घर में वास करें, वहां कभी धन-संपत्ति की कमी नहीं होती है. साथ ही घर में खुशहाली रहती है. लक्ष्‍मी जी के घर में आगमन से पहले कुछ संकेत देती हैं. जिनसे पता चलता है कि जल्‍द घर में धन-दौलत बढ़ने वाली है. 

सपने में उल्‍लू या मां लक्ष्‍मी के दर्शन होना

यदि सपने में मां लक्ष्‍मी या उनके वाहन उल्‍लू के दर्शन हों तो यह शुभ संकेत है. यह इशारा देता है कि आपकी सारी आर्थिक समस्‍याएं दूर होने वाली हैं और मां लक्ष्‍मी की कृपा से आपको अपार धन लाभ होने वाला है. वहीं असल में कहीं उल्‍लू दिख जाए तो यह रातों-रात भाग्‍य बदलने का इशारा है. 

घर में पॉजिटिविटी महसूस होना

यदि घर में सकारात्‍मकता महसूस हो, घर के लोग स्‍वस्‍थ और प्रसन्‍नचित्‍त हों, थोड़ा खाकर ही संतुष्‍ट हो जाएं तो यह मां लक्ष्‍मी की कृपा होने का साफ संकेत है. यह बताता है कि लक्ष्‍मी जी आप पर मेहरबान हैं. 

घर के आगे गाय का गोबर करना

यदि घर के आगे अक्‍सर गाय गोबर कर जाए तो यह भी बेहद शुभ संकेत है. यह बताता है कि आपके दिन बदलने वाले हैं. आपकी धन-संपत्ति बढ़ने वाली है. 

सुबह शंख की आवाज सुनना

अगर सुबह उठते ही शंख की आवाज सुनाई देती है, तो यह भी किस्‍मत चमकने का इशारा है. मां लक्ष्‍मी को शंख बेहद प्रिय है और यह बताता है कि मां लक्ष्‍मी आपके घर आने वाली हैं. 

कलश दिखना

यदि घर से निकलते ही जल या दूध से भरा कलश या पात्र दिखे तो यह धन के साथ शोहरत मिलने का भी संकेत होता है. 

सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय- 06:06 am
सूर्यास्त- 06:26 pm
चन्द्रोदय- 12:22 am
चन्द्रास्त- 02:13 pm

शुभ काल
ब्रह्म मुहूर्त- 04:33 am से 05:19 am
अमृत काल- 09:05 pm से 10:38 pm
अभिजित मुहूर्त- 11:51 am से 12:41 pm

अशुभ काल

राहुकाल- 07:38 am से 09:11 am
यमगण्ड- 10:44 am से 12:16 pm
गुलिक- 01:49 pm से 03:21 pm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *