गाजीपुर के बाद गोंडा में भी भिड़े भाजपाई, विधायक और ब्लॉक प्रमुख समर्थकों में चले लाठी-डंडे

Spread the love

UP में गाजीपुर के बाद अब गोंडा के कटरा बाजार ब्लॉक सभागार में बैठक को लेकर भाजपाइयों के बीच शुरू हुई कहासुनी अचानक मारपीट बदल गई. देखते ही दोनों पक्षों में जमकर हाथापाई हुई और लाठी-डंडों के साथ ईंट-पत्थर भी चले. घटना में ब्लॉक प्रमुख के बेटे समेत एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. सूचना पर पहुंचे एएसपी/सीओ अभिषेक दावच्या, एएसपी पश्चिमी राधेध्याम राय ने समझाने का प्रयास किया लेकिन दोनों पक्ष अपनी बात को लेकर अड़े रहे. विधायक ने ब्लॉक प्रमुख पक्ष पर फायरिंग का आरोप भी लगाया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है. दोनों पक्ष भाजपा से जुड़ा होने के कारण और गाजीपुर की घटना से सीख लेते हुए पुलिस ने भीड़ को तितर बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग ही किया.

कटरा ब्लॉक मुख्यालय पर आरएसएस की बैठक चल रही थी. इसमें ब्लॉक प्रमुख जुगरानी देवी, उनके पति भवानी भीख शुक्ल और उनके समर्थक शामिल थे. इसी बीच पूर्व निर्धारित जीएसटी की बैठक के लिए क्षेत्रीय भाजपा विधायक बावन सिंह अपने पुत्र वैभव सिंह अपने लाव लश्कर के साथ भी पहुंच गए. मीटिंग को लेकर दोनों पक्ष में बातचीत हुई कि आरएसएस की बैठक पेड़ के नीचे और जीएसटी की बैठक ब्लॉक सभागार में होगी. इसी बीच कुछ अराजकतत्वों ने नारेबाजी करनी शुरू कर दी. देखते ही दोनों पक्षों की तरफ से नारेबाजी के बाद मारपीट शुरू हो गई और एक दूसरे के ऊपर लोगों लाठी-डंडों से हमलाकर दिया.

भगदड़ में एक दूसरे के ऊपर जमकर ईंट और पत्थर चले जिसमें दोनों पक्षों की तरफ से करीब एक दर्जन से अधिक लोगों को चोटें आई हैं. उधर, सूचना मिलते ही तीन थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर किसी प्रकार भीड़ को तितर-बितर किया. इसके लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा. मजिस्ट्रेट और वरिष्ठ अधिकारियों ने भी तत्काल घटनास्थल का दौरा किया. इस संबंध में एएसपी पश्चिमी राधेश्याम राय ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. गौरतलब है कि कुछ दिन पहले गाजीपुर में बिजली के खंभे को लेकर भाजपा के ही दो पक्ष आमने-सामने हो गए थे. एक पक्ष में थाने पर धरना प्रदर्शन किया तो पुलिस ने बिजली बंद करके लाठीचार्ज कर दिया. इसमें कई भाजपाई घायल हो गए. एक भाजपा कार्यकर्ता की मौत भी हो गई. कई पुलिस वालों पर गाज गिरी थी.

विधायक ने लगाया फायरिंग का आरोप: ब्लॉक परिसर में हुए टकराव के बाद मंगलवार रात में अफसरों के साथ बैठक के बाद भाजपा विधायक बावन सिंह मीडिया से मुखातिब हुए. उन्होंने मारपीट के दौरान फायरिंग करने का आरोप ब्लॉक प्रमुख पक्ष पर लगाया है. विधायक का कहना है कि जीएसटी को लेकर ब्लॉक सभागार में कार्यक्रम प्रस्तावित था. विधायक का आरोप है कि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भवानी भीख शुक्ल के कहने पर सभागार में ताला लगाकर चाबी गायब कर दी गई.

डीएम के हस्तक्षेप पर किसी तरह से सभागार खोला गया. इसी बीच प्रमुख के समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए विवाद शुरू कर दिया. उन्होंने पूरे मामले की शिकायत सीएम योगी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष से करने की बात कही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *