सपा के कद्दावर नेता आजम खान 23 महीने बाद जेल से रिहा हुए हैं. जेल से छूटने के बाद रामपुर स्थित अपने घर पहुंचे सपा नेता आजम खान ने पहली प्रतिक्रिया दी है. आजम खान ने कहा कि अभी तो मुझे ये सोचने का मौका भी नहीं मिला है. पहले मैं 27 महीने जेल में रहा तब भी छोटा सा आदमी था. अब चार महीने कम 23 महीने जेल में रहा तब भी मैं छोटा सा आदमी हूं. अखिलेश यादव से बात करने को लेकर कहा कि वह बड़ी पार्टी के बड़े नेता हैं. मेरे जैसे छोटे आदमी के लिए बात करेंगे तो उनका बड़प्पन है.
सपा नेता आजम खान की पहली प्रतिक्रिया: वहीं, बसपा में जाने को लेकर आजम खान ने कहा कि मेरे पास एक चरित्र नाम की चीज है. इसका मतलब ये नहीं कि हमारे पास पार्टी का कोई बाद हो. हम बिकाऊ माल नहीं हैं ये साबित कर दिया है. लोग प्यार करें, इज्जत करें बस. वहीं, अखिलेश यादव की आजम खान की दूरी के सवाल पर सपा नेता ने कहा कि आग मत लगाओ. अखिलेश यादव के फोन आने के सवाल पर आजम खान ने कहा कि मुझे सिर्फ एक नंबर याद था वो मेरी बीवी का था. में वो भी भूल गया. 5 साल में मोबाइल चलाना भी भूल गया.
अखिलेश यादव से बातचीत होने पर दिया जवाब: एचटी हसन के मैं मिलने नहीं जाऊंगा वो बुलाएंगे तो जरूर जाऊंगा वाले बयान को लेकर आजम खान ने कहा कि मेरी हैसियत नहीं हैं. वो मेरे बड़े भाई हैं. मैं अपने यहां ही टिकट नहीं दिलवा सका, उनका टिकट कैसे कटवा सकता हूं. वो हमारे लीडर हैं. वहीं, क्या रामपुर और सैफई के बीच सबकुछ ठीक होने के सवाल पर आजम खान ने कहा कि आग न लगाओ. बता दें कि आजम खान 23 महीने जेल में रहने के बाद सीतापुर जेल से रिहा हुए हैं.















Leave a Reply