यूपी के बुलंदशहर में प्रेमी-प्रेमिका ने पुलिस के सामने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया. दोनों 5 दिन से फरार थे. परिवार और पुलिस से छिप रहे थे. घटना डिबाई कोतवाली की है। प्रेमी हरदोई और प्रेमिका मुजफ्फरनगर की रहने वाली थी. प्रेमी कुछ दिन पहले ही लूट के मामले में जेल से बाहर आया था.

जैसे ही पुलिस को उनकी लोकेशन मिली, टीम मौके पर पहुंच गई. दोनों को पकड़ने के लिए देर रात घेराबंदी की गई. साथ में परिजन भी मौजूद थे. दोनों घर के अंदर छिप गए. लड़की के फूफा ने बाहर से स्पीकर पर आवाज लगाई- मैं हूं, साथ में पुलिस भी है. डरने की कोई बात नहीं है. बाहर आ जाओ. दोनों बाहर नहीं आए तो पुलिस ने अंदर घुसने की कोशिश की. इतने में अंदर से गोलियां चलने की आवाज आई. पुलिस अंदर पहुंची तो कमरे में खून ही खून फैला था. चारों तरफ मांस के लोथड़े बिखरे हुए थे. दोनों के शव लहूलुहान शव जमीन पर पड़े थे. दोनों ने खुद की कनपटी से सटाकर गोली मार ली थी. दोनों की मौत हो चुकी थी.

हालांकि, पुलिस का कहना है कि युवक ने पहले प्रेमिका को गोली मारी और फिर खुद को गोली मारकर जान दे दी. फिलहाल पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है.
मूलरूप से हरिद्वार के फकरेड़ा भगवानपुर का निवासी प्रिंस (26) पिछले कई साल से मुजफ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र के छपार गांव में अपने ननिहाल में रहता था. करीब 2 साल पहले उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए पड़ोस में रहने वाली जिया (16) से हुई. दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया. दोनों के परिवार इसके खिलाफ थे। दोनों ने घर से भागने की योजना बनाई.
परिजनों का आरोप है कि 20 सितंबर की शाम करीब 7 बजे प्रिंस, जिया को बहला-फुसलाकर घर से भगा ले गया. जिया के परिजनों ने मुजफ्फरनगर के छपार थाने में 22 सितंबर को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई.
इसी दिन प्रिंस, जिया को लेकर बुलंदशहर के डिबाई कोतवाली अंतर्गत कस्बा डिबाई में अपने फूफा प्रमोद के घर आ गया, जो मधुमक्खी पालन का कारोबार करते हैं. प्रमोद ने प्रिंस का विरोध किया और लड़की को वापस उसके घर पहुंचाने को कहा.
प्रिंस ने कुछ समय मांगा तो प्रमोद ने उसे सराय किशनचन्द में नरेंद्र कुमार के यहां किराए पर एक कमरा दिला दिया. इसके बाद उन्होंने मुजफ्फरनगर पुलिस को इस बारे में सूचना दे दी. बुधवार की रात करीब 3:00 बजे मुजफ्फरनगर पुलिस बुलंदशहर पहुंची.
डिबाई पुलिस के साथ मिलकर करीब 15 पुलिसकर्मी सराय किशनचंद में नरेंद्र के मकान पहुंचे. साथ में प्रिंस के फूफा प्रमोद, ग्राम प्रधान विनोद कुमार और गांव के ही रहने वाले राजेंद्र और सुशील कुमार साथ मौजूद थे.















Leave a Reply