महालक्ष्मी राजयोग से मालामाल होंगे 4 राशि के लोग, दिवाली पर मां लक्ष्मी इन पर भी करेंगी कृपा

Spread the love

20 अक्टूबर को दिवाली को पर्व मनाया जाएगा. दिवाली के दिन मां लक्ष्मी और गणेश की पूजा की जाती है. सनातन धर्म में, मां लक्ष्मी को समृद्धि और धन की देवी माना गया है. कहते हैं कि दिवाली की रात मां लक्ष्मी की पूजा से घर में धन की आवक बढ़ती है.  इस बार मंगल और चंद्रमा की युति से शक्तिशाली राजयोग का निर्माण करने वाले हैं जिसका सभी 12 राशियों पर विशेष प्रभाव पड़ने वाला है. 

दरअसल, चंद्रमा का तुला राशि में गोचर 21 अक्टूबर 2025 को होगा और मंगल का संचरण 13 सितंबर से ही तुला राशि में हो रहा है. मंगल का अगला राशि परिवर्तन 27 अक्टूबर को होगा. इस स्थितियों में चंद्र मंगल युति होने जा रही है जिससे अति शक्तिशाली महालक्ष्मी राजयोग बनने वाला है. इस राजयोग से 3 राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा और जतकों का भाग्य खुले जाएगा. आइए जानें ये लकी राशियां कौन सी हैं-

मेष राशि: महालक्ष्मी राजयोग मेष राशि के जातकों के लिए निवेश के नये रास्ते खोलेगा. बिगड़े काम बनेंगे और मेहनत के अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे. परिवार में खुशी का संचार होगा और तालमेल पहले बेहतर होगा. जातक मांगलिक कार्य में हिस्सा लेंगे. पुरानी योजनाओं पर काम करने का मौका मिल सकता है. नौकरीपेशा में तरक्की और वेतनवृद्धि के रास्ते खुल सकते हैं.

कर्क राशि: महालक्ष्मी राजयोग का कर्क राशि के जातकों पर विशेष प्रभाव पड़ने वाला है. इस योग के बनने से आपके जीवन में सुख-सुविधाओं की बढ़ोतरी होगी. लंबे समय से चल रही अड़चनें और रुके हुए काम पूरे होने लगेंगे. आपको धनलाभ के अवसर मिल सकते हैं. जो लोग नया वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए यह समय बहुत शुभ रहेगा. 

मकर राशि: महालक्ष्मी राजयोग से मकर राशि के जातकों को बड़ा लाभ हो सकता है. जातकों को करियर में बूस्ट मिलेगा. समाज में सम्मान बढ़ेगा और मेहनत का पूरा फल प्राप्त होगा. नौकरीपेशा में लगे जातकों की जिम्मेदारियां और पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं. कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन सराहा जाएगा. जातक नया घर या जमीन की खरीद कर पाएंगे.

मीन राशि: मीन राशि के जातकों के लिए चंद्रमा और मंगल की युति विशेष लाभ देने वाला सिद्ध हो सकता है. जातकों का मन शांत रहेगा और धन कमाने को लेकर अधिक एकाग्र होंगे. वरिष्ठ अधिकारियों से पूरी मदद मिलेगी. व्यापार में लाभ के योग बनेंगे और नई डील से बड़ा मुनाफा हो सकेगा. आर्थिक अड़चनें समाप्त होंगी.

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मां लक्ष्मी पांच राशियों के जातकों पर विशेष कृपा करती हैं. आइए जानते हैं कि वो पांच राशियां कौन सी हैं, जिन पर देवी लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है.

वृषभ राशि-  वृषभ राशि पृथ्वी तत्व से जुड़ी है. इस राशि के स्वामी ग्रह शुक्र हैं, इस राशि के लोग धैर्यवान, मेहनती और स्थिर होते हैं. शुक्र ग्रह से प्रभावित व्यक्तियों पर मां लक्ष्मी विशेष रूप से मेहरबान होती हैं. इस राशि के मेहनत करने वाले जातक जीवन में खूब तरक्की करते हैं.

कन्या राशि-  कन्यानराशि राशि चक्र की छठी राशि है और यह पृथ्वी तत्व से संबंधित है. इस राशि के लोग मेहनती, भरोसेमंद और टीम वर्क में विश्वास रखने वाले होते हैं. माता लक्ष्मी जीवन में इन्हें कभी धन-दौलत की कमी नहीं होने देती और इनकी मेहनत को फलदायी बनाती हैं. 

तुला राशि- राशि चक्र की सातवीं राशि तुला है, जो वायु तत्व की राशि है. इस राशि के स्वामी भी शुक्र है. इस राशि के लोग मेहनती होने के साथ-साथ मिलनसार, न्यायप्रिय, रचनात्मक और कलात्मक होते हैं. तुला राशि के व्यक्तियों के ऊपर मां लक्ष्मी के खास कृपा होती है.  

कुंभ राशि- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंभ राशि चक्र की 11वीं राशि है. और यह वायु तत्व से संबंधित राशि है. इस राशि के व्यक्ति आत्मनिर्भर, मेहनती, सामाजिक सरोकार रखने वाले और विचारशील होते हैं. इस राशि के जातकों पर भी मां लक्ष्मी कृपा करती है.

मीन राशि-  मीन राशि जल तत्व की राशि है. इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं, जो धन के कारक ग्रह हैं. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, मीन राशि के लोग दयालु, करुणामय और कलात्मक होते हैं. इनके गुण मां लक्ष्मी को विशेष रूप से भाते हैं. इसलिए देवी लक्ष्मी की इन पर सदैव कृपा बनी रहती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *