AMU में टीचर की हत्या: खाना खाने के बाद टहलने निकले थे, पुलिस खंगाल रही CCTV

Spread the love

अनिल कुमार मीणा,अलीगढ़।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) कैंपस में एक टीचर राव दानिश अली की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वह रोज की तरह रात का खाना खाने के बाद टहलने निकले थे. गोली उनके सिर में लगी. करीब आठ राउंड फायरिंग कर नकाबपोश बदमाश स्कूटी से भाग गए.

वारदात बुधवार की रात 08:45 बजे मौलाना आजाद लाइब्रेरी कैंटीन के करीब हुई. शिक्षक के साथ मौजूद लोगों ने उनके भाई छोटे भाई राव फराज अली को सूचना दी. घटना स्थल के पास ही सुलेमान हॉल में मौजूद फराज अली कुछ ही समय में मौके पर पहुंचे और लहूलुहान भाई को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे. वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

राव दानिश अली एएमयू के एबीके बॉयल स्कूल में कंप्यूटर टीचर थे. दानिश शुक्रवार को सऊदी उमरा के लिए जाने वाले थे. इसके लिए बुकिंग करा ली थी और तैयारियां चल रही थीं. उसके दो दिन पहले उनकी हत्या हो गई. पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है.

टीचर राव दानिश अली की हत्या के बाद एसएसपी हॉस्पिटल नीरज जादौन पहुंचे, उन्होंने पूछताछ की.

एएमयू में ही पढ़े, फिर पढ़ाने लगे थे: राव दानिश अली मूल रूप से बुलंदशहर के डिबाई क्षेत्र के रहने वाले थे. वह पहले एएमयू के ही छात्र थे. बाद में यहीं नौकरी लग गई. वर्तमान में एबीके यूनियन स्कूल में शिक्षक के रूप में पढ़ाते थे. उनके पिता प्रोफेसर हिलाल और माता दोनों एएमयू से ही रिटायर्ड हैं. दानिश की शादी मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा में हुई थी. इनके ससुर मोहम्मद उल्लाह चौधरी वहां से विधायक भी रह चुके हैं. दानिश के पास पांच और साढ़े छह साल के दो बेटे हैं. दानिश शुक्रवार को सऊदी उमरा के लिए जाने वाले थे. इसके लिए बुकिंग करा ली थी और तैयारियां चल रही थीं.

कैंपस में लगे सीसीटीवी को खंगाल रही पुलिस: सीओ तृतीय सर्वम सिंह ने बताया कि एएमयू में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। प्रारंभिक पूछताछ में प्रतीत हो रहा है कि बदमाशों ने पहले रेकी की, उसके बाद घटना को अंजाम दिया. जल्द ही मामले का खुलासा होगा. हर पहलू की जांच की जा रही है.

पुलिस को उपलब्ध कराए फुटेज प्रॉक्टर प्रो. वसीम अली ने बताया कि मौलाना आजाद लाइब्रेरी के पास दानिश अली को गोली मारने की सूचना मिली थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *