जाजमऊ में टेनरी मजदूर की जहरीली गैस से मौत, एक हफ्ते घटना को दबाये रखा गया

Spread the love

पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर के जाजमऊ में बीते बुधवार को एक टेनरी में ढोल में काम करने के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से मजदूर बेहोश हो गया. आनन फानन टेनरी प्रबंधन ने उसे रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया. वही प्रबंधन घटना को दबाए रहा. गुरुवार को उपचार के दौरान मजदूर की मौत होने के बाद मामला प्रकाश में आया. उधर परिजनों ने टेनरी संचालक के घर का घेराव कर मुआवजे की मांग की.

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. महाराजपुर के विजय नगर इलाके के निवासी 37 वर्षीय शिव कुमार जाजमऊ के संजय नगर स्थित हुमेरा टेनरी में मजदूर थे. परिवार में पत्नी साधना और चार बच्चे हैं.

शिव कुमार के ससुर शुक्लागंज निवासी शिवभक्त ने बताया कि बुधवार को शिव कुमार टेनरी में काम कर रहे थे. चमड़े का ढोल चलाने के दौरान उससे गैस का रिसाव हुआ जिससे शिव कुमार बेहोश हो गए। आनन फानन टेनरी प्रबंधन ने उन्हें रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया. वही प्रबंधन ने मामले को दबाए रखा. गुरुवार को जब शिव कुमार की उपचार के दौरान मौत हुई तो मामला प्रकाश में आया. जिसके बाद परिजनों ने संचालक रिजवान के डिफेंस कॉलोनी स्थित मकान का घेराव कर 20 लाख के मुआवजे की मांग की.

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि गैस की चपेट में आने से मजदूर की मौत हुई है. परिजनों से तहरीर लेकर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *