कानपुर के जाजमऊ में रिटायर्ड जेई का शव बंद कमरे में बेड पर पड़ा मिला

Spread the love

कानपुर के थाना जाजमऊ के आदर्श नगर में रहने वाले सिंचाई विभाग के रिटायर्ड जेई विजय कुमार घोष (62) का संदिग्ध परिस्थिति में शव मिला है. सूचना पर पहुची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच की.

कानपुर आर्यनगर के रहने वाले रिटायर्ड सिंचाई विभाग के जेई विजय कुमार घोष का जाजमऊ स्थित आदर्श में गुरुवार को विघटित (सड़ा गला) अवस्था में शव मिला. बहन कल्पना घोष मिलने पहुंचीं तो अंदर से आवाज नहीं आई. बहन की सूचना पर पहुंची पुलिस ताला तोड़कर अंदर घुसी तो जेई का शव बंद कमरे के बेड में पड़ा था. फोरेंसिक टीम ने जांच की है.

आर्यनगर के रहने वाले जेई के बड़े भाई रमाकांत घोष ने बताया कि विजय घोष कानपुर के सिंचाई विभाग में जेई के पद पर तैनात थे। वर्ष 2022 में रिटायर्ड हो गए थे. इसके बाद से वह जाजमऊ के आदर्श नगर इलाके में रहने लगे। परिवार में पत्नी पूर्णिमा अधिकारी (रिटायर्ड इनकम टैक्स कर्मचारी), बेटी रुद्राणी (24) और ब्राह्मणी (20) है। विजय की पत्नी पूर्णिमा वर्ष 2023 में रिटायर हो चुकी हैं. उसके बाद से वह दोनों बेटियों को लेकर बनारस अपने मायके में रहने लगीं.

रमाकांत घोष ने बताया कि भाई को नए वर्ष की शुभकामनाएं देने के लिए कॉल किया था, लेकिन उनका नंबर बंद बता रहा था. इस बीच लगातार कॉल की लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा था. गुरुवार को बहन कल्पना के साथ पहुंचे तो अंदर से ताला बंद था. पुलिस की मदद से अंदर पहुंचे तो बेड पर उनका शव पड़ा था.

जाजमऊ के जेके कॉलोनी की रहने वाली मृतक की छोटी बहन कल्पना घोष ने बताया कि वह 10 से 15 दिन में एक बार घर जाकर हालचल लेती थीं. 25 दिसंबर से बड़े भाई विजय का फ़ोन बंद बता रहा है. जब घर के बाहर से गुजरते थे तो घर में ताला लटकता दिखता था. इससे अनुमान होता था कि बड़े भाई विजय कहीं घूमने निकले होंगे. गुरुवार की दोपहर 3 बजे घर के बाहर खड़े होने अंदर से दुर्गंध आ रही थी. इसकी जानकारी 112 पर कॉल करके दिया. पुलिस की मदद से जब अंदर पहुंचे तो बेड पर शव पड़ा था.

जाजमऊ थाना प्रभारी ने बताया कि मौके पर फोरेंसिक टीम की मदद से जांच की गई. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *