UP के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को आगरा के दौरे पर थे. बता दें कि जिसका फतेहाबाद स्थित सती मंदिर पर चौपाल कार्यक्रम का आयोजित किया गया था, लेकिन कार्यक्रम के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब डिप्टी सीएम के भाषण से ठीक पहले अचानक बिजली कट गई. बिजली न होने के कारण करीब 15 मिनट तक कार्यक्रम ठप रहा.
लापरवाही करने वालों पर होगी कार्यवाही: बता दें कि स्थिति तब और गंभीर हो गई, जब बैकअप के लिए लगाए गए जनरेटर में भी डीजल नहीं मिला. इससे कार्यक्रम स्थल पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं और अधिकारियों में हड़कंप मच गया. अव्यवस्था को देखकर डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने नाराजगी जताई और जिम्मेदार अफसरों को सख्त चेतावनी दे डाली.
इस दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने साफ शब्दों में कहा कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर कार्रवाई होगी. कुछ देर बाद बिजली बहाल होने पर डिप्टी सीएम ने मंच से अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जन कार्यक्रमों में ऐसी चूक जनता के भरोसे को ठेस पहुंचाती है.
जीरामजी एक्ट की बताईं खूबियां: अपने संबोधन में केशव मौर्य ने जीरामजी एक्ट की सराहना करते हुए कहा कि इस कानून से भ्रष्टाचार के रास्ते बंद होंगे. इस दौरान उन्होंने ये भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई में यह नया एक्ट तैयार किया गया है. यह एक ऐतिहासिक कदम है, जिससे आने वाले समय में स्मार्ट सिटी की तर्ज पर स्मार्ट गांवों का निर्माण होगा.
मतदाता सूची पर भी दिया जवाब: एसआईआर में मतदाताओं के नाम कटने को लेकर उठे सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि नाम काटे नहीं गए हैं. नाम जोड़ने के लिए एक महीने का समय दिया गया है. यदि किसी का नाम सूची से हट गया है तो वह फार्म-6 भरकर दोबारा मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा सकता है.















Leave a Reply