अयोध्या राम मंदिर में कश्मीरी ने नमाज़ पढ़ने की कोशिश की, रोकने पर नारेबाजी; हिरासत में लिया गया

Spread the love

अयोध्या के राम मंदिर में एक कश्मीरी व्यक्ति ने नमाज पढ़ने की कोशिश की. सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए. जैसे ही युवक ने नमाज पढ़ने के लिए कपड़ा बिछाया तो वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने युवक को पकड़ लिया. इसके बाद वह नारेबाजी करने लगा. सूचना पर कई सुरक्षा एंजेसियां मौके पर पहुंची हैं. मामला दोपहर करीब दो बजे के आसपास का बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार राम मंदिर में आए श्रद्धालुओं के बीच एक कश्मीरी व्यक्ति मंदिर परिसर में घुस गया. युवक सीधे पश्चिमी परकोटे पर पहुंचा और कपड़ा बिछाकर नमाज पढ़ने की कोशिश करने लगा.

परिसर में मौजूद सुरक्षाकर्मियों की जब युवक पर नजर पड़ी तो उन्होंने बिना देर किए युवक को पकड़ लिया. पकड़े जाने के बाद इस व्यक्ति ने समुदाय विशेष के नारे लगाने शुरू कर दिए. सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और सीआरपीएफ, एसएसएफ, इंटेलिजेंस समेत सभी एजेंसियों को दी. आनन-फानन में सभी एजेंसियों के अधिकारी मौके पर पहुंचे। हिरासत में लिए एक व्यक्ति से अब पूछताछ की जा रही है.

पकड़े गए युवक का नाम अब अहमद शेख है. वह कश्मीर के शोपियां का रहने वाला है. हालांकि, इस मामले पर जिला प्रशासन ने फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. वहीं राम मंदिर ट्रस्ट ने भी पूरे प्रकरण पर चुप्पी साध रखी है.

सूत्रों का कहना है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू से जांच कर रही हैं, ताकि किसी भी तरह की अफवाह या कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो.

एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बताया कि मंदिर परिसर से पकड़े गए व्यक्ति के पास से आधार कार्ड मिला है. उस पर उसका नाम अहद शेख लिखा है. उसकी उम्र 55 साल है. वह श्रीनगर का रहने वाला है. उन्होंने बताया, सीसीटीवी फुटेज निकालकर एक-एक चीज की पड़ताल की जा रही है.

प्राथमिक सूचना के आधार पर वह 50-55 वर्ष का व्यक्ति है जो परकोटे के पास कपड़े बिछा कर नमाज पढ़ने की कोशिश कर रहा था. सुरक्षा कर्मियों को कुछ शक हुआ जिसके बाद उसे उस पर निगाह रखी गई. इस बीच वह परकोटे के पास अचानक कपड़ा लगा नमाज पढ़ने के अंदाज में जैसे ही वह बैठने लगा सुरक्षा कर्मियों ने उसे पकड़ लिया पूछताछ जारी है.

एसएसपी ने बताया कि कश्मीरी अहमद शेख शोपियां जिले का रहने वाला है सभी एजेंसियां उसके द्वारा बताई गई जानकारी के आधार पर वेरिफिकेशन कर रही हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *