मुंबई एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, दो विमानों के पंख आपस में टकराए; सभी यात्री सुरक्षित

Spread the love

मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आई है. मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एयर इंडिया और इंडिगो के दो विमानों के बीच जमीन पर टक्कर हो गई. दोनों विमानों के विंगटिप्स (पंखों के सिरे) आपस में टकराए. यह घटना तब हुई जब दोनों विमानों में यात्री सवार थे.

बताया जा रहा है कि एयर इंडिया की फ्लाइट AI 2732 (मुंबई से कोयंबटूर जा रही) पुशबैक के दौरान टैक्सीवे पर थी, जबकि इंडिगो की फ्लाइट 6E 791 (हैदराबाद से मुंबई पहुंची) लैंडिंग के बाद टैक्सी कर रही थी. टैक्सींग के दौरान यह ग्राउंड कोलिजन हुआ।सौभाग्य से किसी यात्री या क्रू मेंबर को कोई चोट नहीं आई है. सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया.

एयर इंडिया ने पुष्टि की है कि उनके विमान के विंगटिप को नुकसान पहुंचा है, जिसके कारण फ्लाइट में देरी हुई. दोनों विमानों को ग्राउंड कर दिया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही मुंबई डीजीसी के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं और मामले की जांच शुरू कर दिए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *