PM मोदी के साथ कुछ भी हो सकता था, लोकसभा स्पीकर बोले- मैंने ही न आने का आग्रह किया

Spread the love

बुधवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा का पीएम मोदी को जवाब देना था. हालांकि, विपक्ष के हंगामे के कारण वह सदन में नहीं पहुंचे और लोकसभा की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा. गुरुवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने इस मुद्दे पर बड़ा खुलासा किया है. ओम बिरला ने कहा कि कल सदन की जो स्थिति थी, वैसे में पीएम के साथ कुछ भी हो सकता था. 

स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि पीएम मोदी से उन्होंने आग्रह किया था कि वह सदन में न जाएं. स्पीकर ने आज लोकसभा की कार्यवाही के दौरान बड़ा खुलासा किया और कहा कि प्रधानमंत्री पर कल सदन में हमला हो सकता था. सदन में एक अप्रत्याशित घटना घट सकती थी. पीएम के साथ कुछ भी होता, तो संसद की गरिमा को ठेस पहुंचती. हैरान करने वाली बात है कि शायद संसद के इतिहास में पहली बात ऐसा हुआ है, जब लोकसभा अध्यक्ष ने यह स्वीकार किया कि देश के पीएम की सुरक्षा को संसद के भीतर की खतरा है. 

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने क्या कहा?

आज लोकसभा में स्पीकर ने बताया कि उनको कुछ खुफिया जानकारी और सदन के भीतर से अलग-अलग इनपुट मिले. इसके अनुसार, कांग्रेस के सांसद पीएम मोदी के चेयर तक जाकर हंगामा करने और किसी अनहोनी को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. ओम बिरला की ओर से कहा गया कि मेरे पास जानकारी आई कि कांग्रेस के सांसद पीएम के आसान के पास जाकर कुछ अप्रत्याशित घटना करने की कोशिश में थे. मुझे डर था कि पीएम के साथ कुठ भी हो सकता था. अगर कोई भी घटना होती, तो वह लोकतंत्र के लिए काला दिन साबित होती. 

पीएम मोदी को मैंने आने से रोका’

लोकसभा स्पीकर ने खुद बताया कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मैंने हस्तक्षेप किया. उन्होंने कहा कि इस संभावित टकराव को टालने के लिए मैंने खुद पीएम मोदी से आग्रह किया कि वह सदन में न आएं. गौरतलब है कि कल शाम पांच बजे प्रधानमंत्री को लोकसभा में बोलना था. हालांकि, इससे पहले ही कांग्रेस के कई सांसद, जिनमें अधिकांश महिलाएं थी; वह पीएम के चेयर के पास पहुंच गईं. उन्होंने इस दौरान हाथ में बैनर भी लिया था. बाद में बिगड़ती स्थिति देख स्पीकर ने लोकसभा की कार्यवाही को स्थगित कर दिया. कल संसद भवन परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने आरोप लगाय था कि कांग्रेस और विपक्ष की अन्य महिला सांसदों ने पीएम मोदी पर हमला करने का प्लान बनाया था. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *