कांग्रेस ने लोकसभा स्पीकर के खिलाफ मोर्चा खोला, अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस, 118 सासंदों के हस्ताक्षर

Spread the love

कांग्रेस ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है. कांग्रेस अब स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आई है. मुख्य विपक्षी पार्टी ने इससे संबंधित नोटिस लोकसभा सचिवालय को सौंप दिया है. लोकसभा के महासचिव को सौंपे गए नोटिस के बाद ओम बिरला ने खुद को सदन की कार्यवाही के संचालन से अलग कर लिया है और मंगलवार को वह सदन की कार्यवाही का संचालन करने आसन पर नहीं आए.

कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा में स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश कर दिया है. बताया जा रहा है कि कि उसपर 118 सांसदों के हस्ताक्षर हैं और यह नोटिस उन्होंने लोकसभा के महासचिव को दिया है.

लोकसभा में जारी गतिरोध के बीच अब मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. कांग्रेस स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस लोकसभा के महासचिव को सौंप दिया है. इससे पहले, लोकसभा में गतिरोध खत्म करने की कोशिश में संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सभी दलों के फ्लोर लीडर्स के साथ बैठक भी की.

फ्लोर लीडर्स की बैठक में विपक्षी दलों के आठ सांसदों का निलंबन खत्म करने की शर्त पर गतिरोध खत्म करने के लिए तैयार होने की बात सामने आ रही है. गौरतलब है कि मंगलवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही जोरदार हंगामे के कारण पहले 12 और फिर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *