यूपी का बजट आज: वित्त मंत्री ने बजट कॉपी की पूजा अर्चना, अब तक का सबसे बड़ा बजट होगा

Spread the love

आज सुबह 11 बजे यूपी का बजट पेश होने वाला है. प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बजट पेश करेंगे. ये बजट कई मायनों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है. बताया जा रहा है की ये बजट यूपी सरकार का अब तक का सबसे बड़ा बजट होगा. इसमें हर वर्ग का ध्यान रखा जाएगा. वित्त मंत्री ने बताया कि इस बजट में युवा, किसान, महिलाओं को प्राथमिकता दी गई है. योगी कैबिनेट ने इस बजट को मंजूरी दे दी है.

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने की पूर्जा अर्चना वित्त मंत्री ने बजट कॉपी की पूजा अर्चना

वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने उत्तर प्रदेश बजट पर कहा, सर्व समाज के लिए जनआंकाक्षों के अनुरूप बजट होगा, पिछली बार से बड़ा बजट होगा. योगी सरकार ने हमेशा इस बात की कोशिश है कि सर्वसमाज और सबका साथ सबका विकास हो और इसी आधार पर बजट बना है और यह प्रदेश के विकास की गति को तेज करेगा.

बजट का आकार 9 लाख करोड़ रुपये के पार होने की उम्मीद है. चुनाव में जाने के पहले सरकार न केवल बुनियादी ढांचे के विकास पर रकम आवंटित करने के लिए फिक्रमंद है बल्कि वह सामाजिक योजनाओं में पैसा डालकर समाज के हर तबके के चेहरे पर मुस्कान भी बिखेरने की कवायद में है. वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने मंगलवार को बजट पर दस्तखत किए. ऐसे में देखना होगा कि बजट में आज क्या-क्या ऐलान हो सकते हैं.

सीएम योगी और वित्त मंत्र सुरेश खन्ना विधानसभा पहुंचे

यूपी का बजट आज पेश होना है. थोड़ी देर पहले सीएम योगी और वित्त मंत्र सुरेश खन्ना विधानसभा पहुंचे हैं.

पिछले दो बजट का पैसा इस्तेमाल नहीं कर पाई सरकार, बोले- माता प्रसाद पांडेय

यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे ने प्रदेश के बजट पर कहा, कि पिछले वर्ष का बजट अभी तक इस्तेमाल नहीं हुआ है, उसके पिछले वर्ष का बजट भी उतना इस्तेमाल नहीं हो पाया है. ये बस संभावनाओं पर बजट बना लेते हैं और उतना पैसा एकत्रित नहीं कर पाते.

सत्ता वियोग में समाजवादी पार्टी बौखलाई है, बोले- केशव प्रसाद मौर्य

बजट को जनता के साथ धोखा बताने वाले शिवपाल यादव के बयान पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी सत्ता वियोग में बौखलाई हुई है, उनका राजनीतिक भविष्य अंधकारमय है इसलिए बजट आने से पहले ही इस तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

बजट से पहले सपा का प्रदर्शन, बैनर-पोस्टर लेकर पहुंचे

बजट पेश होने से पहले विधानसभा में सपा ने प्रदर्शन किया, हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर सपाई नेता पहुंचे.

जुमलों का बजट नहीं चलेगा, बोले- शिवपाल यादव

बजट से पहले सपा नेता शिवपाल यादव ने योगी सरकार पर तंज कसा है. उन्होने कहा कि बजट से पहले जनता का हिसाब साफ है. रोजगार शून्य, किसान कर्ज में है. नौजवान निराश है. अब जुमलों का बजट नहीं चलेगा.

केंद्र का बजट देख लिया, अब इस यूपी बजट से क्या उम्मीद- अवधेश प्रसाद

सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने यूपी बजट पर कहा कि केंद्र का बजट देख लिया और केंद्र के बजट में उत्तर प्रदेश, अयोध्या के लिए कुछ नहीं है… तो उसी पैमाने पर इनका बजट होगा। प्रदेश के किसानों, युवाओं, मजदूरों, दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों से इस बजट का कोई लेना-देना नहीं है… उम्मीद तो उससे की जाती है जो कभी उम्मीदों पर खरा उतरा हो ये तो कभी उम्मीदों पर खरे उतरे नहीं… इनसे क्या उम्मीद?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *