पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर के चर्चित लैंबॉर्गिनी एक्सीडेंट मामले में बुधवार को घटनाक्रम ने नया मोड़ ले लिया. पुलिस जांच में अब तक तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा के पुत्र शिवम मिश्रा को वाहन चालक बताया जाता रहा, लेकिन कोर्ट में लैंबॉर्गिनी के ड्राइवर मोहन को पेश किया गया है. बता दें कि पुलिस की जांच में शिवम मिश्रा का नाम आया था। बताया जा रहा है कि घटना के समय वही गाड़ी चला रहा था.

इस पूरे मामले में पहले वाहन रजिस्टेशन के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी. जब मामला मीडिया की सुर्खिंया बना, तो तंबाकू कारोबारी के बेटे शिवम मिश्रा का नाम सामने आया. पहले एफआईआर में केवल वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर का उल्लेख था. परिवार ने शुरू से ही शिवम को बेगुनाह बताया. साथ ही, पुलिस पर दबाव बनाने का आरोप लगाया था.
















Leave a Reply