स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले दिल्ली को दहलाने की धमकी मिली है. शुक्रवार को एक अज्ञात ईमेल में डीएम कार्यालय, हाई कोर्ट, एयरपोर्ट, लाल किला, मेट्रो और ट्रेनों को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. धमकी के बाद पुलिस और सुरक्षा बलों में हड़कंप मच गया। पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. धमकी भरे ईमेल में खालिस्तान और 1984 सिख विरोधी दंगों का जिक्र किया गया है.
जानकारी के अनुसार, आज सुबह धमकी भरा ई-मेल रजिस्ट्रार जनरल को मिल.। जिसमें दोपहर 2.11 बजे दिल्ली हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई. ई-मेल में 15 अगस्त की दोपहर 2:11 बजे भी दिल्ली हाई कोर्ट और दोपहर 3:11 बजे जिला अदालतों में बम विस्फोट के दावे शामिल थे.
खालिस्तान और सिख विरोधी दंगों का जिक्र: ईमेल में लाल किले, दिल्ली मेट्रो और अंबाला से आने वाली ट्रेनों को भी धमकी दी गई थी, साथ ही खालिस्तान और 1984 के सिख विरोधी दंगों का भी जिक्र किया गया था. 15 अगस्त को मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर शहर और देश के अन्य हिस्सों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है.
दिल्ली हाई कोर्ट बार एसोसिएशन (डीएचसीबीए) के संयुक्त सचिव कुणाल मल्होत्रा ने कहा कि धमकी फर्जी प्रतीत होती है. उन्होंने आगे कहा, “ हालांकि सभी एहतियाती कदम उठाए गए हैं और आवश्यक उपाय किए गए हैं.”
कई इमारतों को बंद करवाकर हो रही जांच: हाई कोर्ट को मिले ई-मेल में एयरपोर्ट और दिल्ली की कई अन्य इमारतों में भी बस रखे जाने की धमकी दी गई. फिलहाल सभी इमारतों को बंद करवाकर जांच की जा रही है. दमकल, दिल्ली पुलिस एवं अन्य एजेंसियों की टीम मौके पर मौजूद हैं.
हाई अलर्ट, पूरी दिल्ली में सुरक्षा बढ़ाई गई: 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर दिल्ली और देश के कई हिस्सों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. यह सुरक्षा व्यवस्था इसलिए भी गई है, क्योंकि लाल किले में स्वतंत्रता दिवस समारोह होना है. उसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस अवसर पर राष्ट्र को संबोधित करने वाले हैं. रणनीतिक स्थानों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है, साथ ही प्रवेश और निकास मार्गों पर अतिरिक्त जांच की जा रही है. सुरक्षा दल सार्वजनिक स्थानों और उन क्षेत्रों पर भी कड़ी निगरानी रख रहे हैं.
















Leave a Reply