कानपुर के शिवराजपुर में देर रात नाबालिग ने धन्नी से दुप्पटे के सहारे लटक कर फांसी लगा ली. देर रात को छोटा भाई उठा तो शव लटकता देख उसके होश उड़ गए. परिजनों ने 112 नंबर डायलकर सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही शिवराजपुर थाने का फ़ोर्स मौके पर पहुँचा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया.
देर रात लगाई फांसी: शिवराजपुर थाना क्षेत्र के ब्रजवासिनी गाँव निवासी प्रमोद मजदूरी करते है. परिवार में पिता कि करीब पांच साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थीं. मां कुशमा देवी बड़ा भाई प्रांशु कमल (13) व प्रवीन कमल है. प्रमोद ने बताया कि बड़ा भाई प्रांशु भी मजदूरी कर जीवन यापन करता था। देर रात को सभी खाना खाने के बाद सो गए.
प्रांशु ने देर रात को ही उठकर छप्पर कि धन्नी से दुप्पटा का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. रात ज़ब प्रवीन पेशाब करने के लिये उठा तो फंदे से भाई का शव लटकता देख उसके होश उड़ गए. चीखपुकार सुन सभी उठ गए जिसके बाद घटना से घर में कोहराम मच गया.
ग्रामीणों ने देर रात को 112 नंबर डायल कर घटना कि सूचना पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही शिवराजपुर थाने का फ़ोर्स मौके पर पहुंचा और घटना कि जाँच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया.
शिवराजपुर थाना प्रभारी ने बताया- पुलिस को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली थीं. पुलिस ने घटना कि जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा था. सुसाइड कि वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है, ना परिजन कुछ बता पाए हैं. अगर कोई आरोप या तहरीर मिलेगी तो जांचकर कार्रवाई कि जाएगी.















Leave a Reply