पुनीत शुक्ला, कानपुर।
कानपुर जनपद के साढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भिलसा गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. गांव में पुरानी रंजिश या किसी तात्कालिक बात को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले.
इस मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोग एक-दूसरे पर लाठियों से हमला करते नजर आ रहे हैं. घटना की जानकारी मिलते ही साढ़ थाना पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला. पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर उपद्रवियों की पहचान करने और कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की जांच में जुटी है.
















Leave a Reply